Author Posts
Slider

समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने विकास भवन सभागार में जिला योजना एवं विकास कार्यो व खनन न्यास की समीक्षा बैठक ली। प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया। समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए आवंटित धनराशि को 100 प्रतिशत खर्च करना सुनिश्चित करें। कहा कि उद्यान, कृषि एवं पशुपालन पहाड़ी कृषक की सबसे बेहतर आर्थिकीय जरिया है, इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को जोड़कर कार्य करने की जरूरत है। जिससे फसल के साथ साथ आजीविका के लिए अच्छी आमदनी हो। उन्होने रेखीय विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी को समझते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही आई एएम व...

Continue Reading
राजनीति

पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस की कमान

  कांग्रेस हाईकमान ने लंबी चर्चाओं के बाद उत्तराखंड में पार्टी के सेनापति तय कर लिए हैं। इसमें क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने की कोशिश काफी अधिक हुई है। कांग्रेस की कोशिश है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में हवाओं के अपने पक्ष में कैसे करे। राठ क्षेत्र से आने वाले गणेश गोदियाल को प्रदेश की कमान दी गई है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रीतम सिंह नेता पक्ष होंगे। इसके अलावा खेमों को संतुष्ट करने की भी कोशिश हुई है। चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पंजाब का फार्मूला अपनाया गया है। कांग्रेसी दिग्गज व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव कमेटी की कमान सौंपी गई है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को हरीश खेमे का माना जाता है तो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए भुवन कापड़ी और तिलक राज बेहड़ प्रीतम सिंह के नजदीकी हैं। पूर्व विधायक प्रो. जीत राम और रंजीत रावत प्रीतम सिंह के ज्यादा निकट हैं। बताया ज...

Continue Reading
राजनीति

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी को प्रदेश कांग्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें यह नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पार्टी के आम कार्यकर्ता का सम्मान है। उनके राजनैतिक अनुभवों का लाभ 2022 के विधान सभा चुनावों में पार्टी को मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर केशर सिंह नेगी ने अखिल-भारतीय-कांग्रेस-कमेटी एवं उत्तराखंड प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कहा आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद की महत्तवपूर्ण ज़िम्मेदारी देने पर शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद एवं हृदय से आभार। सोशल मीडिया पर भी केशर सिंह नेगी को खूब बधाई शुभकामनाएं मिल रही हैं। उत्साहित समर्थक व कार्यकर्ताओं ने लि...

Continue Reading
Slider

डीएम ने किया गांधीग्राम व बिंदाल पुल चकराता रोड मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण

  देहरादून जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा आज गांधीग्राम मलिन बस्ती और बिंदाल पुल चकराता रोड मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने इस दौरान बरसाती सीजन में नदी किनारे मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के संबंध में अवलोकन करते हुए नगर निगम देहरादून को निर्देशित किया कि नदियों से लगी मलिन बस्तियों की सुरक्षा हेतु लगातार पुल के नीचे और आसपास साफ सफाई करते रहें। उन्होंने पुल के नीचे फंसने वाले प्लास्टिक और कूड़े को नियमित अंतराल पर उठाने के निर्देश दिए ताकि उससे नदी का पानी और अवरूद्ध ना हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर निगम देहरादून और एसडीएम सदर को मलिन बस्तियों के संबंध में तात्कालिक और दीर्घकालीन प्लान बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी डॉ आर के सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अ...

Continue Reading
Slider

पिथोरागढ़ः गुरुवार तक जिले में कुल 30 एक्टिव केस

जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग कार्य जारी है। गुरुवार 22 जुलाई को कुल 118 एंटीजन सैम्पल लिए गए जिनमें से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में से कुल 592 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 9 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुए। गुरुवार को जिले में कुल 710 सैम्पलिंग में से कुल 10 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए ’(जिसके अनुसार पॉजीटिविटी दर 1.40þ रही) जिले में विगत 24 घंटे के भीतर 1 व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई। जिले में वर्तमान तक कुल 151 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। गुरुवार तक जिले में कुल 30 एक्टिव केस हैं। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है कि, वह कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न स...

Continue Reading