किसी भी गांव में न हो पेयजल संकट की समस्या, अधिकारी रखें विशेष ध्यान : डीएम जिलाधिकारी ने की पेयजल और किसान योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पेयजल संकट और पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जिन गांवों को पेयजल समस्या हेतु चिन्हित किया गया है, वहां नियमित रूप से पानी के टैंकर भेजा जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल को लेकर आ रही जन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लें और उनका निस्तारण हमारी प्राथमिकता हो। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पेयजल की समस्या है वहां ग्राउंड सर्वे कराया जाय ताकि पेयजल की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। साथ ही उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों क...
Continue ReadingRaath Samachar
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान समारोह के माध्यम से अमर उजाला प्रतिवर्ष हमारे राज्य के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के साथ ही इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरतंर प्रयासरत है। सरकार द्वारा क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी सरकारी विद्यालयों में एन.सी.ई.आर....
Continue Readingदेहरादून: सीएम की प्रेरणा से, डीएम सविन बंसल निर्बल, असहायों की उम्मीद बन गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर बस्ती स्थित बालवाड़ी को पुनजीर्वित कर जहां गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं को आखर ज्ञान एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु कार्य कर रही दिव्य दिव्यांग महिला की हौसला बढाया है। वहीं अब बालवाड़ी को विद्युत कनैक्शन जिला प्रशासन के खर्चे पर सयोंजन कराया है। इससे बस्ती के बच्चों महिलाओं के पठन-पाठन के लिए इस भीषण गर्मी में कूलर एंव पंखे की सुविधा मिलेगी। बालवाड़ी संचालिका दिव्यांग महिला ने 20 मई को डीएम ने मिलकर बालवाड़ी को विद्युत कनेक्शन लगाने का अनुरोध किया जिस पर अगले ही दिवस में प्रशासन द्वारा सभी औचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बालवाड़ी में विद्युत कनेक्शन सयोंजन कर दिया है। असहाय बालवाड़ी अब महक उठी है जंहा दिव्य दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, जनता दिवस में आई थी दिव्य...
Continue Readingदेहरादून: मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 26 मई तक पेयजल की 104 शिकायतें मिली है, जिसमें से 96 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। पेयजल जल समस्याओं के निस्तारण हेतु संचालित कंट्रोल रूम को वार्ड-93 बडोवाला से सागर सिंह ने पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
Continue Readingजिलाधिकारी ने किया नंदीशाला और सीवेज प्लांट का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झंडीचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर व नंदीशाला की निर्माणाधीन भूमि का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की उपयोगिता की पुनः जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी), सिम्मलचौड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में महिला नशा मुक्ति केंद्र खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र जिले का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र होगा, जो किशोरियों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने काशीरामपुर तल्ला में 135 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने...
Continue Reading
