Author Posts
Slider

कई बुजुर्ग दिव्यांग को ‘सारथी’ वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया

मुख्यमंत्री के  सेवा सुशासन को सार्थक कर रहा जिला प्रशासन का जनता दर्शन। अपनी कोर टीम संग  आज 4 घन्टे जनता दरबार में जिलाधिकारी मौके पर कर रहे जन समस्याओं का निराकरण। बजुर्ग, दिव्यांग, असहाय का फिर सहारा बना आज का जनता दर्शन, त्वरित एक्शन, समाधान कर नजीर पेश बेदखल बुजुर्ग महिला की पीड़ा का डीएम ने लिया संज्ञान, मौके पर ही डीएम कोर्ट में वाद दाखिल अवार्ड घोषणा अगले ही हफ्ते जलभराव की समस्या से परेशान बुजुर्ग दम्पति शिकायत पर कार्यवाही ने होने पर लोनिवि, पेयजल निगम पर सीआरपीसी धारा 133 में वाद दायर 85 प्रतिशत् दिव्यांग व्यक्ति को  मौके पर रही ही मिला रोजगार,  विकासभवन में किया नियुक्त गैर कानूनी कमर्शियल भवन के निर्माण से व्यथित बजुर्ग महिला की शिकायत पर एमडीडीए से करवया सीलय 18 को होगा ध्वस्त निर्धन, असहाय और अनाथ बेटियों की नही रूकेगी पढ़ाई । दो अनाथ बालिकाओं की स्कूल फी...

Continue Reading
उत्तराखंड

तय समय सीमा पर पूर्ण हो पेयजल योजनाएंः डॉ. धन सिंह रावत

तय समय सीमा पर पूर्ण हो पेयजल योजनाएंः डॉ. धन सिंह रावत वन विभाग की अनापत्ति को अटके प्रकरणों का शीघ्र होगा निस्तारण श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देहरादून, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों व निकाय क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये लगभग 150 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न पेयजल योजनाएं के निर्माण की डेडलाइन तय कर दी गई है। पम्पिंग योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही वन विभाग में लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जलसंस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को नियत समय पर पेयजल योज...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी व त्वरित समाधान टीम के सदस्यों को दी बधाई

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद : जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत यमकेश्वर विकासखंड के कोठार गांव में ग्रामीणों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीणों से बात की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आपके समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मा. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याएं रखी हैं उनका समाधान करना सुनिश्चित करें। मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए त्वरित समाधान दल (रैपिड सॉल्यूशन टीम) को जनपद पौडी से शुरू किया जा रहा है। कहा कि त्वरित समाधान दल के माध्यम से जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हेल्पलाइन की तर्ज...

Continue Reading
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाएं-सीएम

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्राकाल के दौरान यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। ग्रीन चारधाम यात्रा का अभियान शुरू किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा पर देश और दुनिया की नजर रहती है। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किये जाएं। यह यात्रा राज्य की लाइफलाइन है और आर्थिकी का बड़ा माध्यम है। पिछले साल की यात्रा में आई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना पर कार्य किये ...

Continue Reading
खेल

देहरादून अल्ट्रा रन 2025 (द्वितीय संस्करण)

देहरादून अल्ट्रा रन 2025 (द्वितीय संस्करण) का आयोजन थ्रिल ज़ोन द्वारा किया गया। देहरादून: थ्रिल ज़ोन द्वारा 75 किमी, 50 किमी, 25 किमी और 10 किमी वर्ग में दौड़ का आयोजन किया। जिसमे कुल 500 धावकों ने इस दौड़ में भाग लिया। इस दौड़ का फ्लैग ऑफ संयुक्त आयकर आयुक्त श्री प्रांजल सिंह द्वारा किया गया और उन्होंने इस इवेंट में दौड़ भी लगाई। यह अल्ट्रा रनर्स लगभग 6 विभिन्न देशों से आए थे। धावकों के अनुसार यह इवेंट बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि पूरी दौड़ देहरादून की पहाड़ियों में आयोजित की गई थी। दौड़ होटल जेएसआर इन पार्किंग एरिया, किमाड़ी रोड से हाथी पांव तक और वापसी तक हुई। पूरी रूट हिल एरिया में था। थ्रिल ज़ोन ने 2015 से लेकर अब तक 10 वर्षों में 121 रनिंग इवेंट्स सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। इस दौड़ के इवेंट पार्टनर स्पेक्ट्रम एडवेंचर, साइनोटेक, स्पोर्टिफाई, भारत फर्नीचर, डॉल्फिन इंस...

Continue Reading