यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए डोईवाला और हरबर्टपुर नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर। पंजीकरण शिविर की व्यवस्था के लिए डीएम ने ईओ नगर पालिका को किया नोडल अधिकारी नामित। देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-5 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को युद्धस्तर पर संपादित किए जाने हेतु नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्डो में विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्ड क्षेत्रान्तर्गत यूसीसी पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोडल अधिकारी
Continue ReadingRaath Samachar
राशन कार्ड के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला की डीएम ने सुनी फरियाद डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को तलब कर मौके पर बनवाया विधवा का राशन कार्ड राशन कार्ड बनने से अब विधवा महिला की पेंशन समस्या का भी हुआ समाधान आंखों में आंसू लेकर डीएम के पास पहुंची विधवा महिला खुशी खुशी लौटी, जताया अभार। देहरादून: राशन कार्ड बनाने के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला शकुंतला दत्त शर्मा, निवासी प्रभु कॉलोनी, चन्द्रबनी, देहरादून मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंची। महिला ने अपनी सारी व्यथा डीएम को सुनाई। बताया कि पति का निधन हो चुका है। प्रार्थनी के कोई बच्चे नही है। कई बार आवेदन करने के बाद भी उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिस कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं लग रही है। महिला ने जिलाधिकारी से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन लगाने की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी से महिला का राशन कार
Continue Readingमहिला सशक्तिकरण के बिना विकसित राष्ट्र की संकल्पना अधूरी: डॉ धन सिंह रावत महिलाओं व व स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को बांटे 65 लाख के चेक देहरादून/अल्मोड़ा, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में विकासभवन सभागार में "सहकारिता से महिला सशक्तिकरण" विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का आयोजन अल्मोड़ा सहकारी बैंक तथा सहकारिता विभाग अल्मोड़ा द्वारा किया गया। गोष्ठी में सहकारिता मंत्री उत्तराखंड डॉ धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया तथा महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को ब्याज रहित 0% पर 65.00 लाख के चेक भी वितरित किए । यह धनराशि महिलाओं को रोजगार प्रेरक कार्य करने हेतु प्रदान की गई है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्र...
Continue Readingदेहरादून: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को अपने-अपने विभागों में ई-ऑफिस लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं जनपदों में ई-ऑफिस लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस लागू करने में जनपद पौड़ी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बाकी जनपदों विशेषकर देहरादून, नैनीताल एवं हरिद्वार जनपद को भी शीघ्रातिशीघ्र ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यों को किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने ई-ऑफिस सिस्टम के अंतर्गत शासन एवं निदेशालय के मध्य समन्वय मैकेनिज्म को सरल किए जाने की बात भी कही। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सचिवगण अपने-अपने विभागों की वेबसाईट भी अपडेट कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आईटीडीए के माध्यम से तैयार नए फॉर्मेट में विभागीय वेबसाईटों को अपडेट किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मांडूवाला, देहरादून स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर में छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने छात्रावास के शिलान्यास के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छात्रावास, छात्रों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा भारत की स्वतंत्रता के बाद सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्स्थापित करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर मांडूवाला के विद्यार्थियों द्वारा हाल ही में संपन्न हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री के ...
Continue Reading
