सूबे की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर आई है। यहां 12वीं के एक छात्र बरवीन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक रायपुर क्षेत्र के तपोवन की फ्रेंड्स कॉलोनी में बरवीन और उसकी मां रहते थे।बरवीन के पिता अशोक ठाकुर भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह देहरादून से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं बरवीन कार्मन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था।
Continue ReadingRaath Samachar
उत्तराखंड को बनायेंगे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी : मुख्यमंत्री समारोह में किया 16431.72 लाख लागत की कुल 49 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण टिहरी यूथ क्लब का हुआ उद्घाटन और हिलांस तुलसी चाय का अनावरण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को वितरित किए चेक टिहरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह काम समाज, संतों और सरकार के संयुक्त प्रयास से ही पूरा हो सकेगा। योजना बनाई जा रही है कि अगले 10 वर्ष में उत्तराखण्ड को देश का नंबर–1 राज्य बनाया जा सके। यह बात उन्होंने टिहरी जिला मुख्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में उन्होंने 16431.72 लाख लागत की कुल 49 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, टिहरी यूथ क्लब का उद्घाटन, द...
Continue Readingजीरो पेंडेंसी पर काम करें अधिकारी: सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने टिहरी जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक में कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति, खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित योजनाओं, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, सीएम हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट इत्यादि की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 407 लाभार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण योजना के तहत अप्रैल से जून तक 740 किट प्राप्त हुई थी जिसमें से 640 का वितरण किया जा चुका है जबकि जुलाई व अगस्त हेतु डिमांड भेजी गयी है। वन भूमि हस्तांतरण के 201 प्रकरणों में से 107 पर सैद्धांतिक स्वीकृति...
Continue Readingयमकेश्वर में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविर, पर्यटन, उद्योग के समझाए गुर जनपद पौड़ी के विकास खण्ड यमकेश्वर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविर में पर्यटन, उद्योग तथा स्वतः स्वरोजगार योजना के तहत लाभान्वित होने के लिए लोगों ने करीब दो दर्जन आवेदन पत्र जमा किए। शिविर में लोगों ने समाज कल्याण की वृद्धावस्था, दिव्यांग तथा विधवा पेंशन आदि के लिए भी आवेदन पत्र जमा किए। शासन के दिशा निर्देशों और जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविर की सारणी के अनुसार आज यम्केश्वर ब्लॉक में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के उद्देश्य और उसके आयोजन पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए बेहतर विकल्प है। कहा कि ब्लॉक के शिक्षित युवा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पर्यटन विभाग के अंतर्...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस सन्धु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्य सचिव ने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, डेयरी विभाग, सगंध पौध केन्द्र सेलाकुई, भरसार उद्यान विश्वविद्यालय आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभागों के अधीन मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत जो भी कार्य किये जा रहे हैं अथवा किये जाने हैं उनकी उचित गुणवत्ता बरकरार रखते हुए उन्हें तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बनाये जाने वाले प्रोजेक्ट में व्यावहारिकता का ध्यान रखा जाए तथा प्रोजेक्ट इस तरह से बनाये जाएं जो धरातल पर वास्तव में इंप्लीमेंट भी हो जाए तथा सभी परियोजनाओं का आउटकम भी अनिवार्य रूप से प्राप्त होना चाहिए। निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत किये जाने वाले विभिन्न कार्...
Continue Reading
