भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) के द्वारा पूरे देश मे जेईई मेंस के पेपर लीक मामले अपना विरोध दर्ज कराया है और और पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रेस के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित एजेंसियों पर आरोप लगाए है जिसमे देश के लाखों छात्रों के सपनो के साथ खिलवाड़ करने वाले उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व छज्। महानिदेशक के इस्तीफे की मांग की है इस पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि जेईई मुख्य परीक्षा का पेपर लीक होने कहा कि ऐसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि परीक्षाओं में निष्पक्षता हो और प्रतिभाशाली बच्चों के साथ अन्याय नहीं हो। कहा कि जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो भारत सरकार उस पर पर्दा डालने का प्रयास करती है और इस काम को वह बखूबी अंजाम देती है। ‘‘जेईई-मुख्य परीक्षा में धांधली ह...
Continue ReadingRaath Samachar
वन, पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर संगम रिसोर्ट बालासौड कोटद्वार में आयोजित शिक्षकों का सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बालासौड़ स्थित संगम रिजोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षाविद् और बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया कहा कि वह सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने के हमेशा पक्षधर रहे। उनका शिक्षकों के प्रति काफी सम्मान था। इसीलिए उन्होंने अपने जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने राष्ट्र को पुनः विश्व गुरू के रूप में अर्न्तराष्ट्रीय...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में सीडीएस जनरल विपिन रावत ने भेंट की। उन्होंने राज्य से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, श्री आनन्द वर्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, ले0जनरल हरिन्दर सिंह, कमाण्डेंट आईएमए मेजर जनरल संजीव खत्री, जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया मेजर जनरल राहुल आर0 सिंह, ले0ज0 (से0नि0) जेएस नेगी, मेजर जनरल (से0नि0) जीएस रावत, मेजर जनरल (से0नि0) आनन्द रावत आदि भी उपस्थित थे।
Continue Readingजिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा 08 सितम्बर 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से रांसी क्रीड़ा मैदान पौड़ी में विभिन्न खेल प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के शासकीय अधिकारी /कर्मचारियों का ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज वॉलीबाल (पुरुष), क्रिकेट(पुरुष), एथलेटिक्स(पुरुष एवं महिला), फुटबॉल(पुरुष), बैडमिंटन(पुरुष एवं महिला), हॉकी(पुरुष), एवं कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में हॉकी एवं वॉलीबॉल में पुरुष के स्थान में (पुरुष एवं महिला) दोनो भाग ले सकते हैं तथा अन्य शर्ते यथावत रहेंगी।
Continue Readingअक्सर देखा गया है कि गांवों में ज्यादातर बच्चे इंटरमीडियट तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाते हैं। यह एक तरह का अदृष्य कटऑफ सा है। इस कटऑफ में गांवों की बालिकाएं खासतौर पर आती हैं। कारण यह कि इंटर के बाद हायर एजुकेशन के लिए दूर जाना पड़ता है। जिसमें ग्रामीण परिवेश में अभिभावकों की कमजोर आर्थिकी सबसे पहले बाधा बन जाती है। इंटर तक फुदकते हुए आ रहे ग्रामीण बच्चों के कदमों को आगे जाने से यही मजबूरी ठिठका देती है। वहीं बालिकाओं को घर से दूर भेजने की तमाम चिंताएं भी इंटरमीडियट तक की शिक्षा को ही पर्याप्त मानने को विवष कर देती हैं। अब नए निर्णयां और बदलावों के साथ नई उम्मीद जगी है। गांवों के नजदीक महाविद्यालय खुलने से गरीब की बेटी का कालेज पढ़ने का सपना भी अब पूरा हो जायेगा। जैसे घरों का काम काज समेटते हुए इंटर तक पढ़ाई पूरी होती है, डिग्रियां भी उसी तरह हासिल हो सकेंगी। सुखद है कि प्रदेष के उच्च षिक्...
Continue Reading
