कोरोना महामारी में देवदूत बनी आयुष्मान योजना - प्रदेश में 2500 से अधिक कोरोना संक्रमितों का आयुष्मान के तहत हुआ मुफ़्त उपचार। - कोरोना मरीजों के इलाज पर सरकार ने खर्च की 24 करोड़ से अधिक की धनराशि। उत्तराखण्ड। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। सामान्य ढंग से चल रही जिंदगी अचानक बेपटरी हो गई। एक समय में तो तेजी से फैल रहे संक्रमण ने किसी को संभलने तक का मौका नहीं दिया। लेकिन महामारी के खौफ के बीच आयुष्मान योजना देवदूत बन कर आई, और 2500 से अधिक लोगों का आयुष्मान के अन्तर्गत मुफ्त में उपचार हुआ। प्राणघातक बने कोरोना से मुक्त होकर अब वह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जानकारों के लिए पहेली रहे कोरोना वायरस ने चुपके से जब अपना प्रभाव दिखाया तो चिकित्सा क्षेत्र के बड़े इंतजाम भी कुछ मौकों पर पुख्ता नहीं हो सके। वहीं महंगा उपचार होने के कारण कोरोना का संक...
Continue ReadingRaath Samachar
डीएम ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने निर्वाचन विभाग के निर्माणाधीन भवन वेयर हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि शेष निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बिजली फिटिंग आदि कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही पुलिस सुरक्षा गार्ड के लिए बनाये गये कक्ष एवं शौचालय के कार्य को साय तक पूर्ण करने को कहा तथा बाथरूम में गीजर लगाने के निर्देश दिये। उन्होने ऊपरी मंजिल के तैयार कक्ष का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आने वाले ईवीएम मशीनों को मानक के अनुसार रखने के निर्देश दिये। ईवीएम मशीनों रखने हेतु बनाए गए लोहे के रेको आदि का निरीक्षण किया साथ ही उन्होने भवन में मानक के अनुरूप किये गये कार्यो...
Continue Readingपौड़ीः कचरे को लेकर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने रामलीला मैदान के पास बने कूड़ेदान के बाहर फैले कूड़े को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया कि कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि शहर में साफ-साफ का विशेष ध्यान दे, जिससे लोग विभिन्न बीमारियों से बच सकेंगे। कहा कि लोगों को कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी में बाल विकास विभाग के तत्वाधान पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु जाते समय जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे की नजर रामलीला मैदान के समीप कूडे शेड के बाहर फैली कूडे पर पडी वाहन से उतर कर उक्त स्थल का जायजा लिया। उन्होने तत्काल नगर पालिका के संबंधित अधिकारी को तलब किया तथा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर कूडे निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा ...
Continue Readingआत्म निर्भर बनने के लिए सही पोषण जरूरी जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी में आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी के तत्वाधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत पोषण अभियान, वाहिनी आत्म रक्षा परीक्षण तथा स्वास्थ्य सुरक्षा की दो दिवसीय कार्यशाला शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित बालिकाओं को सही पोषण आहार तथा आत्म रक्षा प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिका हर क्षेत्र में बालिकाओं से आगे हैं। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए, जिससे ज्यादा अभुभव प्राप्त हो सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी बालिकाओं से रूबरू होते हुए कहा कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो उसके लिए मेहनत व लगन जरूरी है। कहा कि आत्म निर्भर बनने के लिए सही पोषण का उपयोग करना अनिवार्य है, जिससे स्वास्थ्य के साथ के साथ शरीर मजब...
Continue Readingसीडीओ ने ली राज्य वित्त आयोग की बैठक मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी प्रशांत आर्य ने आज जिला पंचायतराज अधिकारी पौड़ी के साथ 14, 15 वें वित्त आयोग राज्य वित्त आयोग से ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत को दी जाने वाली धनराशि व उसके व्यय के संबंध में बैठक ली गई। ग्राम पंचायतों को आवंटित की जाने वाली धनराशि को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से अपलोड/भुगतान किया जाना है जिस हेतु जनपद स्तर पर सहयोग हेतु 02 जिला प्रोजेक्ट मैनेजर क्रमशः 1 श्री इमरान ( 9897323317) तथा 2 श्री सूरज बिष्ट (8126504949) को तैनात किया गया है। उक्त धनराशि का शप्रततिशत व्यय माह सितम्बर 2021 तक किया जाना निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन अपलोड/भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सहयोग लिये उक्त दोनो डी०पी०एम० जिला प्रोजेक्ट मैनेजर से सम्पर्क किया जा सकता है। बैठक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत बनाये जाने वाले पंचा...
Continue Reading
