Author Posts
Slider

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर एक दिवस का राजकीय शोक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उत्तराखण्ड में दिनांक 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा।

Continue Reading
Slider

विकास योजनाओं में आम जन की सहभागिता जरूरी

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की ओर से आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ग्रामीण सड़क कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पीएमजीएसवाई के सामुदायिकता अनुबंध के तहत महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों तथा स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से सड़कों का कार्य, सौदर्यीकरण तथा मरम्मत के माध्यम से रोजगार देने पर चर्चा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि मेरी सड़क ऐप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला आयोजित करें व डिवीजन वाइज समीक्षा करना सुनिश्चित करें, जिससे हर डिवीजन की कार्य प्रगति का पता चल सकेगा। साथ ही उन्होंने अधीक्षण अभियंता को नि...

Continue Reading
Slider

जल निगम के अभियंता को जिलाधिकारी ने किया तलब

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन वीसी कक्ष में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रही कार्य प्रगति तथा कार्ययोजना की समीक्षा की गई। जल निगम कोटद्वार द्वारा संचालित परियोजनाओं में डाटाएंट्री सही न होने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एक्शन का स्पष्टिकरण तलब किया। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह की कार्ययोजना जल्द तैयार करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुछ विभागों की द्वितीय चरण की प्रगति सही नही पाई गई है, जिसके लिए सितंबर माह तक का समय दिया गया है। जनपद में सभी 3041 राजस्व ग्रामों का डीपीआर बना कर दिया गया है व कार्य प्रगति पर है। कहा कि प्राथमिक विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल संयोजन करा दिया गया है। जिलाधिकार...

Continue Reading
Slider

विधान सभा के निर्वाध सत्र के लिए प्रशासन ने कसी कमर

विधान सभा के निर्वाध सत्र के लिए प्रशासन ने कसी कमर देहरादून जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि विधानसभा उत्तराखण्ड का सत्र 23 अगस्त 2021 से प्रारम्भ हो रहा है। विधानसभा सत्र के दृष्टिगत विभिन्न सगंठनों तथा समुदायों द्वारा धरना प्रर्दशन, अनशन एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों के कारण शान्ति व्यवस्था प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की सम्भावना को मध्यनजर रखते हुए विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु 23 अगस्त से विधानसभा सत्र की समाप्ति तक धारा 144 द0प्र0सं0 प्रभावी रहेगी। आदेश का उल्लंघन भा0द0वि0 की धारा 188 के अधीन दण्डनीय होगा। इस दौरान उक्त क्षेत्रान्तर्गत कोई भी अग्नेयास्त्र, लाठी, हॉकी, स्टिक, तलवार अथवा अन्य कोई तेज धार वाला अस्त्र-शस्त्र जिसका प्रयोग हिंसा के लिये किया जा सकता है, को साथ में ल...

Continue Reading
Slider

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन मुस्तैद

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन मुस्तैद देहरादूनः जनपद में कोरोना वायरस सक्रमण एवं कोविड की सम्भावित तीसरी लहर को मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने वीडियो कान्फेंस (वर्चुअल बैठक) के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एव चिकित्सा अधिकारियों, क्षेत्रीय स्वास्थ्य, राजस्व विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी। जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सोमवार से वृहद टीकाकरण अभियान का मुख्य मंत्री जी द्वारा राजीव नगर से शुभारम किया जाना है जिसकी सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी क्षेत्रों के चिकित्सा अधिकारियों को कहा कि तत्काल अपने से सम्बन्धित विधायकजनों, पार्षदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आवश्यक संवाद बनाते हुए सुझाए गये स्थानों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किये जायें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को वर्तमान में एक...

Continue Reading