जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में बच्चों के लिए संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर तथा राष्ट्रीय कृमि दिवस के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सही आंकड़े उपलब्ध नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि सही आंकड़ों के साथ बैठक में आयें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में दिव्यांग व्यक्तियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे दिव्यांगों का समय पर वैक्सीनेशन कराया जा सकेगा। उन्होंने आगामी सितंबर माह में राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी जैसे समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर परबच्चों को एलवेंडाजोल दवाई खिलाना सु...
Continue ReadingRaath Samachar
राठ विकास अधिकरण की बैठक में लोगों ने गिनाई विकास योजनाएं, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह का जताया आभार
पौड़ी विकास खण्ड पाबौ के चपलोडी व नौठा में राठ विकास अभिकरण सम्बन्धी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मातवर सिंह रावत जी ने दोनों बैठकों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर माननीय मंत्री व यशस्वी विधायक डा धनसिंह रावत जी के द्वारा किए गए ऐतिहासिक फैसलों की सराहना की। उन्होंने डा शिवानन्द नौटियाल , भक्तदर्शन , हेमवती नन्दन बहुगुणा, टिंचरी माई के स्वर्णिम इतिहास को बताने वाले स्मारक बनाए जाने की सराहना की। साथ साथ व्यावसायिक कालेज बनास (पैठाणी ), नाहेप द्वारा भरसार में निर्मित कक्ष, पी डब्ल्यू डी में सड़कों का हस्तांतरण , उज्ज्वला गैस कनैक्शन, पं दीनदयाल किसान कल्याण योजना , सहकारिता से संचालित योजनाएं ,डी सी बी बैंक , व घस्यारी किट जैसी महत्वपूर्ण एवं जन आकांक्षाओं की प्रतिपूर्ति हेतु सैंकड़ों योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। इसके अलावा महिलाओं ...
Continue Readingमाताओं, बहनों के आशीर्वाद से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी। खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। रक्षाबंधन के दिन बहनें कर सकेंगी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माताओं और बहनों का जो आशीष और ...
Continue Readingराष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट देहरादून अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग रेखा शर्मा ने आज महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ऐपण चित्र भेंट किया। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक कर महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में कानूनी सहयोग, सुरक्षा एवं उनके हितो की रक्षा के साथ ही सम्बन्धित विभागों को महिलाओं को उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा ताकि महिलाओं के भविष्य में आर्थिक रूप से भी सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने में मदद मिले। निजी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष महोदया 23 अगस्त 2021 तक जनपद के भ्रमण कार्यक्रम पर हैं
Continue Readingदेहरादून उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है उत्तराखण्ड के जो लोग अफगानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते है का विवरण शासन को उपलब्ध कराया जाना है ताकि केन्द्र सरकार के सहयोग से अफगानिस्तान में रह गये अपने नागरिकों को सुरक्षित वापसी की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा जो लोग अफगानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहतें है उनके परिजनों से अनुरोध किया है कि वह सम्बन्धित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट व अन्य विवरण सहित हेल्पलाईन न0 112 सहित आपदा कन्ट्रोलरू रूम के न0 0135.2726066- 2626066 पर सूचित कर सकते हैं।
Continue Reading
