जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले से एक दुखद खबर ने पूरी देवभूमि को झकझोर कर रख दिया। यहां आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करते हुए सेना का एक जूनियर कमिशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गया। शहीद सूबेदार राम सिंह भंडारी पुत्र दीवान सिंह भंडारी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के ग्राम सलाणा, बजवाड़ पाबौ के रहने वाले थे। शहीद 16 गढ़वाल राइफल में सूबेदार थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। भाई के शहीद होने की बात पर उन्होंने कहा कि बड़े भाई ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहादत को नमन। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने शहीद के परिवार के प्रति गंहरी संवेदना जताई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहादत के जज्बे को नमन किया है।
Continue ReadingRaath Samachar
हल्द्वानी में पत्थर लगने से बाइक सवार की मौत हल्द्वानी से एक दुखद खबर आई है। यहां हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक खाई में गिरी गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पंङाव निवासी सौरभ सागर (28) और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को हल्द्वानी भेजा गया है
Continue Readingमीडिया लाइवः ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू में तैनात दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सीपीयू उधमसिंह नगर के काशीपुर में तैनात दरोगा पवन भारद्वाज के रूप में हुई है। घटना आज तड़के सुबह की है। जानकारी के मुताबिक सीपीयू काशीपुर में तैनात पवन भारद्वाज का शव इस हादसे के बाद कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा। बाद में क्रेन व कटर की सहायता से कार के अगले हिस्से को काटकर उसे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। इससे पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है।
Continue Readingदेहरादूनः भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सरकार के मंत्री और पार्टी के तीनों प्रदेश महामंत्री उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद भानियावाला, छिदरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला और फिर हरिद्वार में भूपतवाला के नजदीक स्थित होटल तक उनका स्वागत किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 20 अगस्त को सबसे पहले दो से साढ़े तीन बजे तक भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसदों व विधायकों की बैठक लेंगे। तीसरी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी मंत्रियों और विभिन्न समितियों के साथ मंथन करेंगे। रात्रि में वह प्रदेश टोली के साथ ...
Continue Readingसीएम पुष्कर सिंह धामी का महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को बड़ी सौगात कोरोना काल में प्रभावित होने के कारण 118 करोड़ 35 लाख रूपए का राहत पैकेज राज्य के 7 लाख 54 हजार 984 लाभार्थियों को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों से वर्चुअल संवाद में की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ वर्चुअल संवाद में कोरोना काल में प्रभावित महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए 118 करोड़ 35 लाख रूपए के राहत पैकेज की घोषणा की। इससे राज्य में 07 लाख 54 हजार 984 लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न स्वयं सहायता स...
Continue Reading
