Author Posts
Slider

मुख्यमंत्री से टी.एच.डी.सी. के सीएमडी ने की भेंट

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु सौंपा एक करोड़ का चेक। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में टी.एच.डी.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री राजीव बिश्नोई ने भेंटकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु एक करोड़ की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने टी.एच.डी.सी. द्वारा प्रदेश में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत उत्पादन में दिए जा रहे योगदान तथा समय-समय पर आपदा राहत कार्यों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री विजय सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

दिल से सम्बन्धित गंभीर बीमारियों के इलाज पर खर्च हो चुके 87 करोड़

______________ देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से संचालित आयुष्मान योजना मरीजों के लिए प्राणदाई साबित हो रही है। योजना से कई लोगों को जिंदगी मिल रही है, रोगों से निजात पाकर मरीज फिर से स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। बात दिल के मामलों यानी हृदय रोग की करें तो आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक 8700 से अधिक लोगों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है। जिसमें सरकार ने ₹87 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में कुछ सालों से हृदय रोगियों की संख्या में पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दिल की बीमारियों को पहले से ही बड़े खर्चे वाली बीमारी माना जाता है। ऐसे में आर्थिक तंगहाली के चलते अधिकांश लोगों के सामने हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की अनदेखी करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं रहता। सामान्य आय वर्ग के लोग भी अपना उपचार कराने में ज्यादातर मौकों पर असमर्थ हो...

Continue Reading
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने दिये शीघ्र कार्यवाही के निर्देश

भरसार विश्वविद्यालय ने मानदेय एवं निर्माण कार्यों के लिए मांगे 25 करोड कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने दिये शीघ्र कार्यवाही के निर्देश कुलपति ने कहा विवि को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 22 करोड़ के सापेक्ष मिले महज 5 करोड़ देहरादून:वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में माह अगस्त के बाद अपने संविदा एवं उपनल कार्मिकों को वेतन नहीं दे पायेगा। इसकी वजह है कि शासन द्वारा विश्वविद्यालय को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 22 करोड़ के सापेक्ष केवल 5 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई। जबकि विश्वविद्यालय को मानदेय के लिए 10 करोड़ तथा निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए रूपये 15 करोड़ की दरकार है। जिसके लिए शासन से चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट में 25 करोड़ धनराशि की मांग की गई है। यह बात विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं क्ष...

Continue Reading
उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री ने वर्ष 2025 से पूर्व सूबे में क्षय रोग के खात्मे का दिया लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री ने वर्ष 2025 से पूर्व सूबे में क्षय रोग के खात्मे का दिया लक्ष्य टी.बी. उन्मूलन एवं जागरूकता संबंधी लघु फिल्म का किया अनावरण टी.बी. रोगियों के पोषाहार के लिए सरकार दे रही है 500 रूपये प्रतिमाह देहरादून:सूबे को क्षय रोग से मुक्त करने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्मित लघु फिल्म का आज सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा अनावरण किया गया। लघु फिल्म में टी.बी. के उपचार एवं समाधान के बारे में जानकारी प्रदान की गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत की परिकल्पना के क्रम में उत्तराखंड से क्षय रोग के खात्में के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उपचार की अवधि तक क्षय रोगियों को पोषाहार हेतु प्रत्येक माह डी.बी.टी. के माध्यम से रू0 500 उपलबध कराये जा रहे हैं। जिस तहत ...

Continue Reading
Slider

पवनदीप बना इंडियल आयडल का सिरमौर

पवनदीप बना इंडियल आयडल का सिरमौर उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने फेमस रियलिटी शो इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम किया है। पवनदीप के विजेता घोषित होने से उनके घर मे जश्न का माहौल है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई गणमान्य लोगों ने भी पवनदीप का शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading