देहरादूनः देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब गृह मंत्री घास काटने जैसे छोटे तबके मसले को अहमित देंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा कार्यालय सभागार में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए महत्वकांक्षी घसियारी कल्याण योजना और 670 बहुउद्देश्यी सहकारी समिति का कम्प्यूटराइजेशन सितबंर माह में किया जायेगा। इसका उद्धघाटन केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उद्धघाटन पौड़ी गढ़वाल या अल्मोडा में से एक स्थान पर किया जायेगा। इस उद्धघाटन कार्यक्रम में 20 हज़ार महिलाएं शामिल होंगी। बैठक में अपर निबंधक श्री आनंद शुक्ला ने बताया कि घस्यारी योजना की लॉन्चिंग के लिए 20 , 20 केजी के 500 बैग बना दिए गए हैं। घस्यारी किट बनाये जाने का इन दिनों लगातार काम चल रहा है इसके लिए पहाड़ के 4 ज...
Continue ReadingRaath Samachar
खबर उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रताप नगर ब्लाक से आई है। यहां के खोलगढ़ गांव में जहरीला मशरूम खाने से पिता पुत्री की मौत हो गई है। दुखद घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को पिता पुत्री ने जंगली मशरूम खाया था। जानकारी के मुताबिक चमन सिंह उम्र 47 वर्ष बीते शनिवार को जंगल से जंगली मशहूर तोड़कर लाए थे। दोनों ंने सब्जी बनाकर खाई। रविवार को चमन सिंह और उनकी 13 वर्ष की पुत्री आशा की तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उन्हें सीएचसी प्रताप नगर इलाज के लिए लाया गया। और उसके बाद देहरादून में भी उनक उपचार चला। लेकिन जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया लेकिन सोमवार को फिर से दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान दोनो जिंदगी की जंग हार गए। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में शोक माहौल है।
Continue Readingदेहरादूनः आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 के आयोजन हेतु भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली एवं खेल निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में आजादी अमृत महोत्सव पर कोविड-19 संक्रमण हेतु जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आज 18 से 65 वर्ष की आयु के पुरूष एवं महिला वर्ग की इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन मिलन केन्द्र (पुराना पंचायत घर) निकट आईटी पार्क देहरादून में किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई ने अवगत कराया कि फ्रीडम रन 2.0 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री दर्शन सिंह बाजवा (आयु 92 वर्ष ) पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट ने प्रतियोगियों को झण्डा दिखाकर किया। उक्त इण्डिया फ्रीडम रन पंचायत घर से प्रारम्भ होकर उषा चैक होती हुई वापस पंचायत घर में समाप्त हुई। पुरूष वर्म में क्रमवार रिंकू सिंह, ऋषभ रावत, भारत, सुनील, रोहन सेमवाल, राहुल नेगी, मनीष कुमार, ...
Continue Readingदेहरादूनः जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता का निरीक्षण स्थल पर जाकर की। जिलाधिकारी ने बहल चैक के पास स्मार्ट सिटी द्वारा आम नागरिकों को सुगम यातायात हेतु स्मार्ट वे, अण्डरग्राउण्ड ड्रेनेज, पेयजल लाईन व विद्युत केबिल भूमिगत कराये जाने जैसे कार्यों को देखा तथा साथ में चल रहे स्मार्ट सिटी, कार्यदायी संस्था एमसीडी, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, वन, एमडीडीए व विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने बहल चैक से राजपुर रोड एवं एस्लेहॉल तक पैदल भ्रमण कर विभिन्न स्थानों से विद्युत पोल हटाने, ट्रांस्फारमर शिफ्ट करने, होर्डिंग्स बोर्ड हटाने तथा भूमिगत चल रहे निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता व प...
Continue Readingआयुक्त गढ़वाल मण्डल श्री रवि नाथ रमन ने गढ़वाल मंडल के समस्त जिलाधिकारी एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के साथ वर्चुअल माध्यम से कानून व्यवस्था, गम्भीर वाद, राजस्व वादों, सीएम घोषणा, सीएम डेशबोर्ड, सीएम हेल्पलाइन, स्टाम ड्यूटी, मुख्य वसूली, विविध वसूली, खनन एवं आबकारी राजस्व से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट को लेकर समीक्षा बैठक ली। आयुक्त श्री रमन ने सभी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी दिनांक 23 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाले विधान सभा सत्र के मध्यनजर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपदों में ज्वलनशील मामले को तेजी से निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने डीएम कोर्ट, एडीएम कोर्ट, एसडीएम कोर्ट तथा तहसीलदार कोर्ट में लंबित मामलों को तेजी से निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ...
Continue Reading
