Author Posts
Slider

मुख्यमंत्री से मिले नगर निगमों के महापौर

मुख्यमंत्री से मिले नगर निगमों के महापौर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों के मेयरों ने भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिव नगर विकास को महापौरों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। महापौरों ने मुख्यमंत्री से अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु धनराशि, मानव संसाधनों की उपलब्धता तथा वाहन व्यवस्था का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विकास एवं नगर निगम क्षेत्र में शामिल किये गये क्षेत्रों के विकास हेतु यदि अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी तो उसकी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने नगर निगमों से अपने संसाधनों को बढ़ाने पर भी ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर महापौर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, रूड़की श्री गौरव गोयल, रूद्रपुर श्...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री से मिले कुमाँऊ सभासद संगठन के सदस्य

मुख्यमंत्री से मिले कुमाँऊ सभासद संगठन के सदस्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड कुमाँऊ सभासद संगठन के सदस्यों ने अध्यक्ष श्री अनिल जोशी के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने सभी नगर निकायों में सभासद निधि के निर्धारण, सभासदों को मानदेय एवं दूरभाष आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुमाँऊ क्षेत्र के सभासद गण उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

अब पप्पू, चमचा, सफेदपोस गुंडे समेत 1161 शब्द हुए अमर्यादित

अब पप्पू, चमचा, सफेदपोस गुंडे समेत 1161 शब्द हुए अमर्यादित मध्यप्रदेश विधानसभा में 1161 शब्दों को असंसदीय माना जाएगा। मानसून सत्र से पहले स्पीकर गिरीश गौतम ने इन शब्दों की सूची जारी कर दी है। यहां असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह’ पुस्तक का रविवार को विमोचन किया गया। पुस्तक में धोबी के कुत्ते की तरह, छुट्टे सांडों की तरह फिरना, कलमुंही, सफेदपोश गुंडे, बेशर्मों की तरह बैठना, मूर्खतापूर्ण, बेशर्म, झूठा, टुच्चा, ढोंगी, पाखंडी, नालायक, जमूरा, औकात, पापी, भाड़ में जाए, निकम्मा, भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री नहीं चलेगा, बकवास, अय्याशी, निकम्मी सरकार, धिक्कार, दस नंबरी, यार, मक्खनबाजी, भांड, चमचे, मिर्ची लगना, भ्रष्टाचारी, फालतू की बात, मोटी अकल, लल्लू मुख्यमंत्री, पागल, ढपोलशंखी, गप्पी दास, धिक्कार, ओछी, बंटाढार समेत 1161 शब्दों को असंसदीय माना गया है।

Continue Reading
Slider

दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इसमें एक जोड़ा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कमांडर राजू करम (24) और उसकी पत्नी सुनीता (21) के सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का नकद इनाम था। दोनों ओडिशा के कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़ क्षेत्र और भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समितियों में सक्रिय थे।

Continue Reading
Slider

नाबालिग से गैंगरेप

नाबालिग से गैंगरेप राजस्थान के अलवर जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नशीले पदार्थ पिलाकर लड़की को खेत में ले गया और तीन बार गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने आगे भी संबंध बनाने के लिए लड़की पर दबाव बनाया। लड़की ने आपबीती अपने परिवार को सुनाई, जिसके बाद 7 अगस्त को पीड़िता के पिता ने बडौदा मेव थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।

Continue Reading