मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम में सप्ताहांत में लगने वाले जाम को देखते हुए इसके लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुदृढ़ किया जाए। जिनका चौड़ीकरण स...
Continue ReadingRaath Samachar
गौखेड़ा में चौपाल का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने रखी पेयजल, सड़क और सिंचाई की समस्याएं वन विभाग के तत्वाधान में विकासखंड एकेश्वर के गौखेड़ा गांव में बुधवार को विभिन्न विभागों की उपस्थिति में जन समस्याओं के निराकरण हेतु चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 12 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने बताया कि आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, जर्जर सड़कें, सिंचाई नहरों की दयनीय स्थिति, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान तथा गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें दर्ज की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गयी समस्याओं का समाधान करते हुए उनकी आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्याओं क...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने म...
Continue Readingनाम बड़े और दर्शन छोटे, दिव्यांग असहाय बालिकाओं को आश्रय की जरूरत पड़ने पर काम नहीं आई तथाकथित दिव्यांग कल्याण वाली नामी संस्थाएं डीएम का चढ़ा पारा बिठाई उच्च स्तरीय जांच, 10 बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगी समितिः पहुंच कहीं तक भी हो, दिव्यांग असहाय बच्चों के शोषण, अधिकारों का हुआ हनन, तो प्रशासन कुतंत्र ध्वस्तीकरण से गुरेज नहीं करेगा मानव मूल्य प्रथमः सेवा के नाम पर लिये पंजीकरण,पहचान को व्यापार का केन्द्र नही बनने देगा प्रशासन जो एक दस्तखत इन संस्थाओं के संचालन पालन हेतु करोड़ों का धन दिलवा सकता है, जरूरत पड़ने पर वही एक दस्तखत ध्वस्त करने में भी सक्षमः इन मानवीय सेवा केंद्रों को पेशेवर व्यवसाय का अड्डा नही बनने देगा प्रशासन कुछ मानसिक दिव्यांग बालिकाओं को दाखिले की जरूरत पड़ी, तो समाज कल्याण जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश भी नहीं माने इन संस्थाओं ने डीएम ने...
Continue Readingप्रत्येक गोल्डन कार्ड धारक को मिले योजना का समुचित लाभः डा धन सिंह रावत -राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सचिवालय में ली उच्च स्तरीय बैठक - योजना के निर्बाध संचालन को लेकर दिए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश देहरादूनः राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के निर्बाध संचालन हेतु स्वास्थ्य मंत्री ने शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। यहां उन्होंने लाभार्थियों को समुचित व्यवस्था मुहैया कराने के ठोस इंतजामों की व्यवस्था फोकस करने के भी निर्देश दिए। सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार के साथ ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आदि ने राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना की बेहतरी को लेकर मंत्रणा की।...
Continue Reading
