Author Posts
Slider

दुष्कर्म के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार खबर राजस्थान से है यहां के उदयपुर पुलिस ने एक प्रोफेसर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई में कोचिंग सेंटर चलाने वाली महिला ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोचिंग चलाने वाली महिला का आरोप है प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर उदयपुर के एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर है।

Continue Reading
Slider

बच्ची की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

बच्ची की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार खबर बिहार के मुंगेर जिले से आई है। यहां आठ साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जेजे रेड्डी ने सोमवार को बताया, तांत्रिक परवेज आलम ने नया रामनगर थाना क्षेत्र के पदम गांव में रहने वाले आरोपी दिलीप कुमार की पत्नी के गर्भपात को रोकने के लिए बच्ची की बलि देने का आदेश दिया था, इस जघन्य अपराध में दो अन्य लोगों ने उसकी मदद की थी।

Continue Reading
Slider

बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी

बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच को सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली से मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी नोवावैक्स कंपनी की कोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच पास कर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भेजे गए हैं।

Continue Reading
Slider

रिटायर जज को जान से मारने की धमकी

रिटायर जज को जान से मारने की धमकी खबर है कि बाबरी मामले में विशेष न्यायाधीश पद से रिटायर हुए जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी भरे कई मैसेज भी भेजे गए हैं। उन्होनें पुलिस से इसकी शिकायत की है। गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Slider

17 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू

17 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू मंगलवार सुबह छह बजे से 17 अगस्त सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस सप्ताह कोविड कर्फ्यू में न तो कोई रियायत दी गई है न कोई नई बंदिश लगाई गई है। 

Continue Reading