Author Posts
Slider

पंजाब में आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे लाखों किसान

पंजाब में आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे लाखों किसान पंजाब सरकार ने रविवार को किसानों और उनके परिवार के लिए बड़ा फैसला किया है। वर्ष 2021-22 के लिए 8.50 लाख किसान परिवारों को आयुष्मान भारत बीमा योजना से जोड़ने का निर्णय किया है। जे फार्म और गन्ना तौल पर्ची वाले सभी किसान इस सेहत योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने आवेदन के लिए एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की है।

Continue Reading
Slider

दिल्ली में आज खुलेंगे 10वीं 12वीं के बच्चों के स्कूल

दिल्ली में आज खुलेंगे 10वीं 12वीं के बच्चों के स्कूल कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही दिल्ली सरकार ने 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने की अनुमति दे दी है। सोमवार से वह दाखिला, प्रैक्टिकल, काउंसलिंग या अन्य व्यवहारिक गतिविधियों के लिए जा सकते हैं।

Continue Reading
Slider

हरिद्वार में बर्थडे पार्टी करने पर चार दबोचे

हरिद्वार में बर्थडे पार्टी करने पर चार दबोचे हरिद्वार में बर्थडे पार्टी में हुड़दंग मचाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने दबोचा। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी चार युवकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 17 लोगों के खिलाफ गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। आपरेशन मर्यादा के तहत यह कार्रवाई की गई है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है। गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाने और गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।  

Continue Reading
Slider

पौड़ी में उत्कुष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति हुई सम्मानित

पौड़ी में उत्कुष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति हुई सम्मानित जनपद पौड़ी गढ़वाल से कु. अंजना रावत को स्वरोजगार क्षेत्र विशेष के लिए ‘‘तीलू रौतेली पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया गया। वहीं जनपद के आंगनबाड़ियों में कार्यरत सुश्री राखी एवं सुश्री सुषमा गुसांई को बेहतर कार्यो के लिए ‘‘राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागर में आज ‘‘ ‘‘तीलू रौतेली पुरस्कार‘‘ एवं ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार‘‘ हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया। इस वर्ष 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकताओं को 31 हजार रूपये की सम्मान धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के तहत 21 ह...

Continue Reading
Slider

रंगमंच के जरिए जागरूकता अभियान

रंगमंच के जरिए जागरूकता अभियान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा तथा वैक्सीनेशन जन-जागरूकता हेतु जनपद के विभिन्न विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी में पंजीकृत पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत स्योली में नुकक्ड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कोविड़-19 संक्रमण से बचाव के तरीके बताए गये। साथ ही कोविड़ वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों द्वारा ‘जिम्मेदारी है हमारी‘ नाटक का भावपूर्ण मंचन कर हास्य और व्यंग के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करने का अनुरोध किया। ‘मास्क का हरदम करना है उपयोग‘ गीत की प्रस्तुति के सा...

Continue Reading