मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पुस्तक ’विश्व इतिहास दर्शन’ का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री प्रकाश सुमन ध्यानी की भारतीय, यूनानी एवं चीनी दर्शन पर आधारित पुस्तक ’विश्व इतिहास दर्शन“ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को चरितार्थ करती है। पुस्तक में सिंकदर, चन्द्रगुप्त मौर्य, प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध तथा समस्त विश्व के पौराणिक धर्मों का वर्णन किया गया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक छात्रों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों के लिये लाभदायक होगी। नई शिक्षा नीति के विचार को जन-जन तक पहुचाने में मददगार साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक हमारे मस्तिष्क को खुराक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी पुस्तक में श्री ध्यानी जी ने गागर में सागर भरने का काम किया है। मुख्यम...
Continue ReadingRaath Samachar
वन्दना कटारिया महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा। अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये किया जायेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागर में ‘‘ तीलू रौतेली पुरस्कार एवं ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार‘‘ हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को...
Continue Readingदेहरादून:मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.सन्धु ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.सन्धु ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव द्वारा उत्तराखण्ड निवास के नक्शे का अवलोकन करते हुये भवन के सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा निर्माणाधीन भवन में गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। उल्लेखनीय है कि 3, गोपिनाथ बारदोलाई मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे। है। भवन में भू-तल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। ग्रीन भवन की तर्ज पर बनाए जा रहे इस भवन का अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी...
Continue Readingदेश के विभिन्न राज्यों में गत शनिवार को बिजली गिरने की घटनाओं में 17 लोगों की मौत सूचना है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना के मुताबिक पश्चिम बंगाल बिजली गिरने से चार, बिहार में बिजली गिरने से सात की मौत हो गई। ओडिशा के तीन जिलों में बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
Continue Readingदलित नाबालिग से गैंगरेप राजस्थान से एक सनसनी खबर आई है। यहां के अलवर जिले में दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की खबर है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले पीड़िता को नशा पिलाया और उसके बाद गैंगरेप किया। लड़की ने आपबीती अपने परिवार को सुनाई। अब मामला दर्ज हो गया है।
Continue Reading
