चार्ज लेते ही जिलाधिकारी ने कसा सिस्टम नवागंतुक जिलाधिकारी आशीष चौहान द्वारा जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सभी जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग के अंतर्गत जो भी योजनाएं संचालित हैं उनका शत प्रतिशत लाभ लाभार्थी तक पंहुचे यह उनकी जिम्मेदारी हैं।उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व हो जाने चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा जिले में संचालित बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन सभी में कार्य तेजी से व यथासमय हो इस हेतु लगातार समीक्षा की जाएगी साथ ही उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि जितनी भी बड़ी परियोजनाएं जिले में संचालित हैं, उन सभी कार्य स्थल पर एक सप्ताह के भीतर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
Continue ReadingRaath Samachar
खबर उत्तराखंड के चमोली पोखरी ब्लाक से आई है। यहां के सतूड़ गांव में एक दुखद घटना प्रकाश में आई है। यहां एक महिला की लाश घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली। यह खबर सुनते ही उसके पति ने नदी में छलांग मार दी। जोशीमठ थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव में लग गई हैं। बता दें कि दोनों की छह माह पहले ही शादी हुई थी। राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार मृतका का नाम प्रीति और उम्र 22 साल। वहीं पति का नाम विनोद सिंह उम्र 25 साल है। विनोद जेपी कंपनी में जोशीमठ के मारवाड़ी में काम करता था।
Continue Readingनैनीताल हाईकोर्ट ने कोविड काल में स्कूल खोलने के मामले में सरकार को 17 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का कहा है। वहीं, अब इस मामले में 18 अगस्त को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि दो अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। इससे पहले ही नैनीताल हाईकोर्ट में कैबिनेट के निर्णय के विरुद्ध जनहित याचिका दायर की गई थी।
Continue Readingमुनि की रेती घूमने आए में तीन छात्र गंगा में बहे गंगा में नहाने गए निशा गोस्वामी, करण मिश्रा, मेलरॉय डांटे, अपूर्वा और मुधश्री को पानी की मौज भारी पड़ गई है। खेल खेल में तीन दोस्त पानी के बहाव में बह गए। पुलिस रस्क्यू अभियान में जुटी है। तपोवन पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि यहां दो युवतियां और एक युवक गंगा में डूब गए हैं। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला।
Continue Readingपहलवान रवि ने किया पदक पक्का टोक्यो ओलिंपिक के 13वें दिन भारत के लिए अच्छी खबर आई है। यहां भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में टॉप पर रहते हुए क्वालीफिकेशन राउंड पूरा किया और फाइनल राउंड में जगह बनाई। इसके साथ ही पहलवान रवि दहिया फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ भारत के नाम एक और पदक सुनिश्चित हो गया है। रवि कुमार के अलावा मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग, पीवी सिंधू ने बैडमिंटन और लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में मेडल दिलाया है। हालांकि, भारतीय महिला हाकी टीम को अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल मैच हरा दिया। वहीं रेसलर दीपक पूनिया का सेमीफाइनल में हार गए। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
Continue Reading
