मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। दौरे के पहले दिन उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मंत्री ने खिर्सू स्थित एएनएमटीसी(सहायक नर्सिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र) केंद्र में आयोजित टीबी उन्मूलन जागरूकता रैली में प्रतिभाग कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों को टीबी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंसवाड़ा में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं उन्होंने ग्राम मोलकाखाल-टीला मोटर मार्ग से डोबरी ग्राम तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ग्राम डोबरी में सड़क से भैर...
Continue ReadingRaath Samachar
चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती के निर्देश, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम किये जाएं। उन्होंने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करने के बाद, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की | इस अवसर पर उक्त स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया | मुख्यमंत्री ने उन्हें इस विषय पर हर संभव उचित सहायता का आश्वासन दिया | इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला श्री नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका चमोली श्री संदीप रावत, अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर श्रीमती नीरू देवी, अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी श्रीमती मीरा सकलानी आदि मौजूद रहे|
Continue Readingडीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी; सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी निर्णय डीएम सविन की कार्यशैली में है शामिल; जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत संख्या 52 / 28-04-2025 का 3 दिन के भीतर प्रभावी निस्तारण सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चैम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में थी शिकायत देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण हेतु एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण में सहायता प्राप्त हो रही है तथा विभागीय अधिकारियों की जनमन के प्रति भी जवाबदेही बढ़ गई है । जिलाधिकारी सविन बंसल की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले र...
Continue Readingस्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए- मुख्यमंत्री। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर किया जाए कार्य । बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए। प्रत्येक जनपद में प्रथम चरण में कलस्टर विद्यालय में बनाये जायेंगे एक-एक आवसीय हॉस्टल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर कार्य किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा दिसम्बर 2026 तक शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का रजतोत्सव कलेण्डर बनाया जाए। बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण...
Continue Reading
