मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद दिया।
Continue ReadingRaath Samachar
भ्रमण के तीसरे दिन मानथात, क्वांसी और लाखामंडल पहुंचे सीएमओ डॉ संजय जैन चिकित्सा सुविधाओं का किया मूल्यांकन, कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन चकराता के दूरस्थ चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण किया। वे भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानथात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी और स्वास्थ्य उपकेंद्र लाखामंडल पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। सीएमओ द्वारा उपस्थित जन समुदाय से भी वार्ता की गई, जिसमें जानकारी मिली कि केंद्रों में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र में ILR खराब है, जिसे मरम्म...
Continue Reading07 नगर निकायों के 107 वार्डो में बनाये गये 187 मतदान केंद्र 23 जनवरी को 173565 मतदाता करेंगे मतदान पौड़ी: नगर निकाय चुनाव-2024 हेतु जनपद के 07 नगर निकायों के 107 वार्डों में 187 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सभी नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या 173565 है। 23 जनवरी को प्रातः 08 बजे से 05 बजे तक मतदान होगा। वहीं 25 जनवरी को प्रातः 08 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम श्रीनगर के 40 वार्डो में 43 मतदान स्थल, नगर निगम कोटद्वार के 40 वार्डो में 108 मतदान स्थल बनाये गये हैं। जबकि नगर पालिका पौड़ी के 11 वार्डो में 20 मतदान केंद्र व दुगड्डा के 04 वार्डो में 04 मतदान स्थल बनाये हैं। वहीं नगर पंचायत थलीसैंण के 04 वार्ड में 04 मतदान केंद्र, सतपुली के 04 वार्ड में 04 स्थल व जौंक के 04 वार्ड में 04 मतदान स्थल बनाये गये हैं। 07 नगर निकायों में मतदाताओं की सूचीः- निकाय का नाम ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा। प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प...
Continue Readingदुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह मुख्य सचिव ने प्रशासन को प्रवासियों के साथ पूरी उदारता एवं सहयोगपूर्ण शैली से कार्य करने की हिदायत दी मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को प्रवासियों से सम्पर्क व समन्यव हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है
Continue Reading
