मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को ...
Continue ReadingRaath Samachar
- पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, प्रवासियों से की गांव आने जाने की अपील - कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बांधा समां, ढोल दमाउ की धूनों पर जमकर थिरके ग्रामीण कठूली/दिल्लीः कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था की पहल पर दिल्ली एनसीआर में आयोजित वार्षिकोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। अयोजन में लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। कुल देवी देवताओं की स्तुति के साथ ही कई आकर्षक कार्यक्रमों की शानदान प्रस्तुतियां यहां हुई। देवताओं के साज ढोल दमाउ की धुनों पर लोग जमकर झूमे, गीत, नृत्य, नाट्य सांस्कृतिक व हास्य प्रस्तुतियों में भी कलाकारों ने समां बांधा। गढ़वाल भवन के भागीरथी हॉल में आयोजित इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने संस्था के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए इस तरह के कार्यक्रमों की निरं...
Continue Readingमुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई - आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, उनका जीवन सरल होगा एवं उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे समय की भी बचत ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरणविद, चिपको आंदोलन के प्रणेता तथा पद्म विभूषण से सम्मानित श्री सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में सुन्दरलाल बहुगुणा जी द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
Continue Reading
