देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण सहित विभिन्न लंबित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान राज्य आंदोलनकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव एवं मांगें प्रस्तुत कीं। विशेष रूप से शपथ-पत्र के आधार पर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि संगठनों द्वारा प्रस्तुत शपथ-पत्रों एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर प्रकरण को प्रबल संस्तुति के साथ शासन को प्रेषित किया जाएगा, ताकि उचित स्तर पर निर्णय लिया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आप हमारे राज्य के निर्मातागण आपकी समस्याओं का निस्...
Continue ReadingRaath Samachar
डीएम की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण मायने एक्शन तय; सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की अनियमिताओं का यही होगा हश्र आमजन की पीड़ा व शिकायतों से प्रेरित डीएम का औचक निरीक्षण; सामने आयी गहन स्टाम्प चोरी, फर्जी कार्मिक व अनाधिकृत रूप से लिपिक से कराई जा रही विलेख पंजीकरण कार्यवाही; कार्यालय में वर्षों से लम्बित आमजन के मूल अभिलेख; जमीनों का बड़ा खेल; हो गया एक्शन डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर; सब रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा किया जा रहा विलेखों का निबंधन सम्पति मूल्य आंकलन का कोई ज्ञान नही तो स्टाम्प शुल्क कैसे किया पास; बगले झांकते नजर आयी निबंधक लि...
Continue Readingपौड़ी: उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को गणवेश वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास भी किया। मंत्री डॉ. रावत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदन तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग के विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कलियासौड़ और प्राथमिक विद्यालय फरासू में भी विद्यार्थियों को गणवेश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, सम्मान और आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी है...
Continue Readingबोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों: डीएम शान्तिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन हेतु विभागों में समन्वय के निर्देश परीक्षा संचालन में पूरी गंभीरता बरतें, किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी क्षम्य: जिलाधिकारी 23 फरवरी से 18 मार्च तक परीक्षाएं, 125 परीक्षा केन्द्रों पर 12,605 छात्र-छात्रा होंगे शामिल पौड़ी: आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजकीय इण्टर कॉलेज पौड़ी में जनपद के शिक्षाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकार...
Continue Readingमुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित मातृशक्ति के उत्कर्ष और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनीं प्रतिभा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों में भी अपने कैरियर की संभावनाएं तलाश रह...
Continue Reading
