Author Posts
Slider

रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति का मामला अभी अधर में लटका है। चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को सौंपी है। सवाल उठ रहे हैं कि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को संभालेंगे या बीकेटीसी का कार्यभार। इसके बावजूद समिति में कई अहम पद अब भी रिक्त है। सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि राज्य सरकार के पास अफसरों की फौज है। ऐसे में बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ व्यवस्था करना समझ से मेरे है। उन्होंने कहा मेरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मांग है कि बीकेटीसी जैसी महत्वपूर्ण संस्था में सरकार को सीईओ पद पर किसी राजपत्रित अधिकारी (वरिष्ठ पीसीएस या कनिष्ठ आईएएस) की पूर्णकालिक नियुक्ति करनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने कहा कि विशाल म...

Continue Reading
Slider

ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है। मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। यह बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी। लगभग 12.670 किलोमीटर लंबा यह बाईपास भट्टोवाला एवं ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ...

Continue Reading
Slider

शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने और हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएसपी देहरादून को अपने सभी थानेदारों को पीक ऑवर में गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डे - नाईट पेट्रोलिंग के साथ ही मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए। मुख्य सचिव ने बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय को कठोरता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए...

Continue Reading
Slider

अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जोड़ने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी अस्पतालों को एचएफआर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा चिकित्सा कार्मिकों एचपीआर अनिवार्य रूप से बनाने के भी निर्देश दिए गए। राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देर्शोें के अनुक्रम मेें हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक निजी सूचीबद्ध अस्पतालों ने प्राधिकरण पहुंच कर प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया और अन्य ने वर्चुअली ही शिरकत की। प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी व निदेशक क्लेम डा सरोज नैथानी की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को शत-प्रतिशत एचपीआर य...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया

राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड): एनएसएस इकाई का सातवें दिन समापन समारोह संपन्न मंगलौर, हरिद्वार: 29 मार्च 2026: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई के सातवें दिन का समापन समारोह माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात् पूजा वर्षा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों सारिका, तहरीना, उपासना, आकाश कपूर, विपिन कुमार, मानसी, आरिफ, प्रिया, खुशी, शिवानी, प्रियांशी एवं नैना शर्मा ने भाषण, कविता के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। श्री मदन सिंह वर्मा, हिंदी प्रवक्ता (चौ० भरत सिंह डी०ए०वी० इंटर कॉलेज, झबरेड़ा) ने स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया तथा हमेशा जागरूक रहने की प्र...

Continue Reading