डां बीजीआर परिसर पौड़ी के गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परिसर निदेशक प्रोफेसर उमेश चन्द्र गैरोला ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि हर वैज्ञानिक उपलब्धि की जड़ में गणितीय सिद्धान्तों का उपयोग होता हैं। शोध छात्र जयन्त रावत ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय व कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। गणित परिषद के अध्यक्ष आशीष नोड़ियाल ने गणित परिषद के उद्देश्यों व कार्यों पर प्रकाश डाला। शोध छात्र चन्द्र शेखर ने यूक्लिड ज्योमिटरी पर ब्याख्यान दिया। स्मृति कण्डारी ने ओड परफेक्ट नम्बर की ओपन पोबलम पर शानदार चर्चा की। कु. अमिषा ने डिजिटल तकनीक में नम्बर थ्योरी के अनुपयोग पर रोचक ब्याख्यान दिया। श्रृष्टि भण्डारी ने गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स में गणितीय उपयोग की चर्चा की। छात्र माधव ने भी अपने विचार ब्यक्त किये। मैथ एण्ड कियेटि...
Continue ReadingRaath Samachar
उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे को संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से किया जाएगा। इसके बाद दिनांक 25 दिसंबर 2025 से इस संगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा। संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन स्वर्गीय अटल जी के आदर्शों उनके सुशासन के दृष्टिकोण और उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा स्व. भारत रत्न श्री अट...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीमती एकता बिष्ट और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी एवं फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग हेतु बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु 200 सोलर लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। हेमवती नंदन बहुग...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी नागरिक, कलाकार, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हुए भी उत्तराखंडी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और पहचान को जीवंत बनाए रखना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो राज्य से दूर रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 15 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा उत्तराखंड महाकौथिक लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक वि...
Continue Readingविद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्र की करें समीक्षा देहरादून: श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं सहित शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने को कहा गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ढुलमुल व्यवस्थाओं को लेकर नाराज़गी जताते हुये विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई...
Continue Reading
