Author Posts
Slider

कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने एमबी फूड्स की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम जल और कम समय में अधिक लाभ देने वाला प्रभावी उद्यम है, जिससे किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘मशरूम ग्राम’ मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा प्...

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की

*देहरादून मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सेतु आयोग में कार्यरत विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ विस्तार से महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेतु आयोग उत्तराखण्ड के विकास में राज्य सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों को आयोग के साथ अपनी पॉलिसियों और कार्यक्रमों पर मंथन किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयोग अध्ययन करके बताए कि किस विभाग में किस पॉलिसी में क्या परिवर्तन किए जाने की आवश्यकता है, जिससे पॉलिसीज का अधिकतम लाभ मिल सके। मुख्य सचिव ने कहा कि कोल्ड वाटर फिशरीज हमारी यूएसपी है, इसे हम किस प्रकार से पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिकी से जोड़ सकते हैं, इस पर अध्ययन किया जाना चाहिए। उन्होंने वन आर्थिकी को बेहतर बनाए जाने की दिशा में कार्य किए जाने की बात भी कही। उन्होंने पर...

Continue Reading
खेल

देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री   अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से राज्य बन रहा खेल महाशक्ति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। इन विचारों के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार क...

Continue Reading
Slider

देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला, रेंजर्स ग्राउंड बनेगा सहकारिता का केंद्र, 20 से 28 दिसंबर तक सजेगा सहकारिता मेला, , सभी समितियों व किसानों को आमंत्रण, ज्ञान, नवाचार और सशक्तिकरण का संगम, सहकारिता मेले में रोज़ होंगे विशेष सत्र, सहकारिता मेले में दिखेगा सांस्कृतिक वैभव, संगीत, नृत्य और परंपरा का संगम, देहरादून 19 दिसंबर,2025 देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस मेले की थीम “सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” निर्धारित की गई है। मेले को लेकर रेंजर्स ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

कैरियर काउंसलिंग से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य

  कैरियर काउंसलिंग से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य नन्दाखाल विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नन्दाखाल में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान कर उनके भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दिवाई अनुसूया देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्जीखाल द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसिलि...

Continue Reading