स्कूलों व अनागबाड़ी केंद्र प्रातः 09:15 बजे से पूर्व तथा अपराह्न 03:00 बजे के पश्चात नहीं होंगे संचालित-जिलाधिकारी मानव–वन्यजीव संघर्ष की आशंकाओं को देखते हुए माह दिसम्बर में स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय बदला, आदेश जारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी से प्राप्त जानकारी एवं वन्यजीव संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। गढ़वाल वन प्रभाग द्वारा अवगत कराया गया कि मानव– वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं, दिन के समय वन्यजीवों की सक्रियता एवं सर्दी के मौसम में शाम जल्दी होने के कारण विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के मार्ग वन क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील हो जाते हैं, जिस...
Continue ReadingRaath Samachar
जिलाधिकारी के निरीक्षण का दिखा असर—खोदी गई सड़कों की मरम्मत कार्यों में आई तेज़ी सूचना/पौड़ी/07 दिसम्बर 2025: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा 02 दिसम्बर को कोटद्वार नगर क्षेत्र में एडीबी सहायतित पाइपलाइन परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परियोजना के कार्यो/ सड़कों के खुदने से नगरवासियों को हो रही परेशानियों का संज्ञान लिया गया और मौके पर ही कार्यदायी संस्था को सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। जिसका सकारात्मक प्रभाव अब दिखाई भी देने लगा है। निर्माणदायी संस्था द्वारा खोदी गई कुल लगभग 85 किमी सड़क में से लगभग 25 किलोमीटर भाग का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा वार्ड संख्या 17, 18, 19, 20, 23 तथा 26 में सड़को के सीसी मरम्मत कार्य गतिमान है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार श...
Continue Readingदून किंग राइडर और दून टाइटंस की जीत दून चैलेंजर्स और दून लायंस की मिली हार देहरादून, लोकसत्य। दून किंग राइडर और दून टाइटंस ने मंजुल सिंह माजिला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की। उत्तरांचल प्रेस क्लब की तरफ से पुलिस लाइन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच दून किंग राइडर और दून लायंस के बीच खेला गया। दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 149 रन बनाए। कप्तान सुनील कुमार ने 46 रन की पारी खेली। साकेत पंत ने 34 और हिमांशु बरमोला ने 31 रन का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून लायंस टीम शुरुआत में अच्छी स्थिति में रही, लेकिन धीरे-धीरे उसके बल्लेबाज आउट होते गए और निधार्रित ओवरों में वे सात विकेट खोकर 136 रन ही बना सके। मैन ऑफ द मैच हिमांशु बरमोला ने तीन विकेट भी लिए। दूसरे मैच में दून टाइटंस...
Continue Readingमुख्यमंत्री आवास में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट सीएम धामी बोले— प्रशासनिक सेवा नौकरी नहीं, जनता की सेवा का ईश्वरीय कार्य युवा अधिकारियों से राज्य की जनता को नई उम्मीदें: नवाचार और संवेदनशीलता अपनाने पर जोर जनता की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और समाधान-केन्द्रित दृष्टिकोण से लेने की सलाह न्याय, निष्पक्षता और ईमानदारी—एक अधिकारी की पहचान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके आगामी प्रशासनिक दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक रोजगार नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना से जुड़े ‘ईश्वरीय कार्य’ के समान है। ...
Continue Readingसांसद खेल महोत्सव 12 दिसंबर से पौड़ी में होगा भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गढ़वाल में 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण पौड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत देशभर में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में भी जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव का शुभारंभ 12 दिसंबर को पौड़ी में सांसद अनिल बलूनी द्वारा किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि महोत्सव को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। गढ़वाल क्षेत्र के समस्त 14 विधानसभाओं से अब तक 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने sansadkhelmahotsav.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया है। यह पंजीकरण 10 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा। महोत्सव में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, पिट्ठू, टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों का आयोजन विधानसभा, जिला और ...
Continue Reading
