Author Posts
Slider

मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात सीमांत क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लिए जिला प्रशासन का दूरगामी, क्रांतिकारी कदम; डीएम ने त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी)  मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख किए स्वीकृत; ₹7.20 लाख की प्रथम किस्त जारी देहरादून, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है।  सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि  रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान...

Continue Reading
Slider

भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कराने के निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ऋषिपर्णा  सभागार कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश शिकायत भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन में नई बस्ती, चंदरनगर निवासी एक बुजुर्ग दंपति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा उनके साथ मारपीट करता है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कराने के निर्देश दिए। प्रगति विहार विकास संस्था, ...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज

फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के तहत 88 लोग योजनाओं से लाभान्वित पौड़ी: जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत फरसाड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 22 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिविर में 88 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान के ...

Continue Reading
Slider

SHA: सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता अभियान

आयुष्मान को लेकर लाभार्थियों को किया जागरूक - राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में चलाया गया जागरूकता अभियान - आयुष्मान योजना के उपचार को लेकर किसी भी तरह की भ्रम की स्थितियों से सावधान रहने की लोगों से की अपील देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से देहरादून जनपद के विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में आयुष्मान जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीज, उनके तीमारदार व ओपीडी में आए लोगों को आयुष्मान व एबीडीएम की विभिन्न जानकारियों से रूबरू कराया गया। साथ ही उन्होंने आयुष्मान योजना की जानकारियों से युक्त पंपलेट व अन्य प्रचार सामाग्री वितरित की गई। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी IAS के निर्देशों के अनुपालन में आयुष्मान योजना व आयुष्मान भारत डिजिटल म...

Continue Reading
Slider

आपदा प्रबंधन की भौतिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए। मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग को स्वीकृत प्रस्तावों को दिए जाने वाले फंड्स एवं कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों से एमसीआर का फॉर्मेट पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता वाली नियोजन की इंजीनियर्स समिति को सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव भेजे जाने से पहले इस समिति द्वारा तकनीकी और वित्तीय पहल...

Continue Reading