हर हाथ तक पहुंचे मदद का नंबरः नशा मुक्ति हेल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -सीडीओ देहरादून: समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देहरादून रायवाला में राजकीय नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से अब नशा पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, चिकित्सा और पुर्नवास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वैच्छिक संस्था एसपीवाईएम के सहयोग से नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जरूरतमंद लोगों तक सरलता से इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 9625777399 का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। सभी विभागों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों
Continue ReadingRaath Samachar
बेदेहरादून, विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके 2 बेटे हैं मारपीट करते है तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं। बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। जबकि माता गीता कैंसर पीड़ित है पुत्रों को समझाने पर भी झगड़ा करते हैं बेटों से परेशान होकर किराए के मकान में रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने कैंसर पीड़ित माता व बजुर्ग पिता की व्यथा सुन कोर्ट में वाद दर्ज कराते हुए 02 बेटो को नोटिस प्रेषित कर दिये। बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल अब डीएम करेंगे जिला बदर। दरअसल 2 जवान बेटे अपनी कैंसर पीड़ित माता व बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं बेटे आए दिन माता पिता से गाली गलौच व मारीीट के साथ ही घर से बेदखल कर रह है। जिस प्रताड़ित माता-पिता ने जिलाधिकारी से गुजार लगाई जिस पर डीएम ने गुण्डा घोषित करने की...
Continue Readingदिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के दृष्टिगत राज्य में High Alert जारी। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार्, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) तथा डॉ...
Continue Readingमुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री धामी ने तेज किया जनसंवाद राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक...
Continue Readingदेहरादून 10 नवंबर,2025 : जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 184 समस्याएं रखी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण किया जाए। माता पिता की मृत्यु और सौतेली मां द्वारा छोड़ने के बाद अनाथ हुए रायवाला निवासी जुड़वा भाई बहन अक्षर और वैभव को पारिवारिक संरक्षण, संपत्ति एवं पिता की पेंशन में हक दिलाने का मामला जनता दरबार पहुंचा। ग्राम प्रधान ने बताया कि माता पिता की मृत्यु के बाद सौतेली मां अपने पति की पेंशन और संपत्ति अपने नाम करके फरार ह...
Continue Reading
