तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण, जिलाधिकारी ने दिये सख़्त निर्देश तहसील दिवस में जनता की अपेक्षाएं हुई पूरी, जिलाधिकारी ने 52 शिकायतें सुनीं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कोटद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में शिकायत आयी कि स्कूलों में मिड डे मील में एक्सपायरी डेट का मंडुवा बच्चों को वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुये खंड शिक्षाधिकारी दुगड्डा को जांच कर संबंधितों की प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। वहीं कुम्भीचौड़ में राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा नियमित रूप से नहीं बैठने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में चहारदीवारी पर अतिक्रमण की शिकायत पर शिक्षा विभाग को...
Continue ReadingRaath Samachar
विकसित कृषि संकल्प अभियान" का सफल आयोजन – किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी पौड़ी: कृषि क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज "विकसित कृषि संकल्प अभियान" का आयोजन न्याय पंचायत नीलकंठ, विकास खण्ड सभागार कोठार, विकासखंड यमकेश्वर में किया गया। इस अभियान का आयोजन कृषि विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग सहित केवीके भरसार एवं भरसार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित हुए। वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों की कृषि, पशुपालन, बागवानी एवं मत्स्य पालन से जुड़ी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा समाधान भी प्रदान किए गए। किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती, पशुधन प्रबंधन, रोग नियंत्रण, तथा बाजार उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अव...
Continue Readingजून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से सभी पोलिंग बूथों पर शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान। जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान-डीईओ देहरादून: जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के अंत तक सभी पोलिंग बूथों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के साथ निर्वाचन में भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विभाग एवं कार्यालयध्यक्षों को अपने क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग बूथों पर पौधा रोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। उप जिला
Continue Readingपूर्व सैनिक वीरांगनाओं और पुत्रियों को मिलेगा ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षण मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और उनकी पुत्रियों को ड्रोन दीदी के रूप में रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। यह पहल महिलाओं को तकनीकी दक्षता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर साबित होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडाउन वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने जानकारी देते हुये बताया कि लैंसडाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी वीरांगनाओं और उनकी पुत्रियों को इस योजना का लाभ लेने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों 08 जून, 2025 तक अपना नाम जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडाउन में पंजीकृत करा सकते हैं। सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस पहल के माध्यम से जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त होंगे, वहीं दूसर...
Continue Readingविकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक बनायी जाए विस्तृत योजना। 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। विकसित उत्तराखण्ड के लिए ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक 2047 तक कैसा स्वरूप होगा, इस दिशा में जिलाधिकारियों द्वारा कार्य किये जाएं। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को दिये। प्रत्येक जनपद में जनहित में 5-5 नवाचारों पर करें कार्य मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को नि...
Continue Reading