देहरादून। सचिव जलागम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA), दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की चौथी बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुल 3 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी कुल लागत ₹382.26 लाख है। स्वीकृत परियोजनाओं में जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के लिए भू-गर्भीय जलभृत रीचार्ज की ₹207.56 लाख की कार्ययोजना शामिल है। इसके अतिरिक्त, वर्षा आधारित नदियों के पुनर्जीवन के तहत, चमोली जनपद की चंद्रभागा नदी के लिए ₹174.70 लाख की परियोजना को भी हरी झंडी मिली। बैठक में जल संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश और निर्णय लिए गए, जिन पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने पर बल दिया गया। प्रदेश की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित सभी जिलों के...
Continue ReadingRaath Samachar
लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य” – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को का...
Continue Readingसांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ नवोदय विद्यालय तपोवन में वालीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए सांसद निधि से धनराशि दी जाएगी : राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ’’सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है। उत्तराखंड में खेल महोत्सव तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’ के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंच...
Continue Readingजनसेवा को नयी गति, जिलाधिकारी के निर्देशन पर विकासखण्ड स्तर पर आधार शिविरों का होगा आयोजन जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और शिकायतों का होगा समाधान पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद पौड़ी में आगामी दिनों में विकासखण्ड स्तर पर बहु-उद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, लाभार्थियों की शिकायतों का समाधान करना और आधार सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों में आधार कैम्प भी लगाए जाएंगे, जिनमें आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं जैसे आधार पंजीकरण, अपडेट और सुधार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। विकासखण्ड स्तर पर आधार शिविरों का कार्यक्रम इन शिविरों में आधार ऑपरेटरों की ड्यूटी भी निर्धारित की गयी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इ...
Continue Readingगौरा देवी की जन्मशती पर स्मरण देवेंद्र कुमार बुडाकोटी मेरा मन 1987 की उन दिनों में लौट जाता है जब मैं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) से सामुदायिक स्वास्थ्य शोधकर्ता के रूप में चमोली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के अध्ययन के लिए क्षेत्रीय दौरे पर था। आज जब मैं यह समाचार देखता हूँ कि डाक विभाग ने चमोली ज़िले के जोशीमठ ब्लॉक के रेणी गाँव में गौरा देवी की जन्मशती के अवसर पर एक विशेष “माय स्टैम्प” और स्मारक लिफाफा जारी किया है, तो अनेक स्मृतियाँ मन में ताज़ा हो जाती हैं। सन् 1987 में ही मेरी पहली मुलाक़ात गौरा देवी से हुई थी। यह भेंट चिपको आंदोलन के अग्रणी श्री चंडी प्रसाद भट्ट द्वारा गोपेश्वर में दशोली ग्राम स्वराज मंडल के परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई। उस समय मेरा वहाँ रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। समय का बीतना तब ही महसूस होता है जब पुराने मित्र बताते हैं कि...
Continue Reading
