राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों की भीड़ से गुलज़ार रहा कंडोलिया मैदान सूचना/पौड़ी/16 नवम्बर 2025: कंडोलिया खेल मैदान में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। मैदान पर खिलाड़ियों का जज़्बा और दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच देती हैं बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और खेलभावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला खेल है, ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।...
Continue ReadingRaath Samachar
जन जन तक है आयुष्मान योजना की पहुंचः डा धन सिंह रावत - मरीज रैफर करने पर सरकारी चिकित्सा संस्थानों को स्पष्ट करनी होगी ठोस वजह देहरादूनः प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना की समीक्षा में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान योजना में सरकारी सिस्टम की भागीदारी और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में यथाशीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। जनकल्याण के इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना जन जीवन से जुड़ी बेहद अहम योजना है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की व्यवस्थाओं पर संतोष ...
Continue Readingमुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (सिडकुल) के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने आगामी पच्चीस सालों की आवश्यकताओं और संभावनाओं का ध्यान राज्य में औद्योगिक विकास के नए दौर का सूत्रपात करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गहनता से अध्ययन कर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में विद्यमान संभावनाओं के अनुरूप विशिष्ट औद्योगिक ‘हब‘ विकसित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा की पर्वतीय क्षेत्रों के औद्योगिक विकास के लिए भी उपयुक्त संभावनाओं को तालाशा जाय। सिडकुल मुख्यालय में आयोजित सिडकुल के निदेशक मंडल की 67वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि राज्य के उद्योगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं व सहूलियतें उपलब्ध कराने के लिए उद्योग व
Continue Readingवंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा संस्करण-10; आज फिर 32 बालिका बनी नंदा-सुनंदा; शिक्षा पुनर्जीवित; 13 लाख के चेक वितरित; 31 स्कूली व 1 कालेज की बालिका की पढाई पुनर्जीवित मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अब तक 90 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित; 32 लाख के चेक वितरित परम संवदेना; वात्सल्य युक्त मरहम के साथ असहाय बालिकाओं को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता डीएम का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ जब कार्य सराहनीय हों तो सराहना तो होनी ही चाहिए; अभिभावक बच्चों की रूचि न घटायें- विधायक राजपुर रोड देहरादून, जिला कार्यालय परिसर देहरादून में आज प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के 10वें संस्करण का आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक राजपुर खजान दास एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब, अनाथ और असहाय बालिकाओं को स्नातक, स्नातकोत्तर और कौश...
Continue Readingआदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि जनजातीय समाज के लिए 128 गांवों का चयन, विकास और सशक्तिकरण योजनाओं को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री “ यह महोत्सव मेरे लिए सरकारी कार्यक्रम नहीं, अपने परिवार से मिलने जैसा”: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एकलव्य मॉडल स्कूल, छात्रवृत्ति, आईटीआई सहित अनेक योजनाओं से जनजातीय समाज हो रहा सशक्त रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि "आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, सं...
Continue Reading
