जिला अस्पताल पौड़ी में हुआ रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान रेडक्रॉस सोसाइटी एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला अस्पताल पौड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली और कुल 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव केशर सिंह असवाल ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से समय-समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का कार्य करता है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोग हमेशा से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में आगे रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई बार गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रक्तदान करने वाले लोग...
Continue ReadingRaath Samachar
राधिका की शिक्षा को मिले पंख, जिलाधिकारी की पहल से खुला उच्च शिक्षा का रास्ता प्रवेश मिलने पर राधिका ने जिलाधिकारी और बाल विकास विभाग का जताया आभार जनपद में एक भावुक पल देखने को मिला, जब बालिका राधिका ने जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया से अपनी शिक्षा जारी रखने की गुहार लगायी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण पढ़ाई बीच में रुकने के कगार पर थी, लेकिन जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत राधिका की पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए राधिका का प्रवेश स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए. ओपन) में करा दिया है और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम अधिकारी थपलियाल ने बताया कि राधिका के प्रथम सेमेस्टर की फीस 5 हजार रुपये जमा कर दी गयी है और...
Continue Readingपौड़ी: सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर मार्ग के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलियासौड़ में यात्रियों की सुविधा के लिए वे साइड एमीनिटी का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र में यात्रियों के अल्प विश्राम के साथ ही कैफ़े और आउटलेट सेंटर और जनसुविधा की व्यवस्था होगी। खास बात यह है कि केंद्र का संचालन स्थानीय निवासियों का क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) करेगा, जिससे उनकी आजीविका संवर्धन होगी। केंद्र निर्माण के लिए ग्रामोत्थान परियोजना की ओर से 60 लाख रुपये और पर्यटन विभाग से 20 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। केन्द्र को पहाड़ी शैली में बनाया जायेगा। केन्द्र के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिये गये हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम्य विकास विभाग को राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों और यात्रा मार्गों पर यात्रियों को सुविधा, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने, स्थानीय समुदाय को रोजगार और...
Continue Readingथराली आपदा : सीएम धामी ने दुःख जताया *राहत और बचाव कार्य शुरू*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं। बता दें कि थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से थराली बाजार और आसपास के क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आने से एसडीएम आवास सहित कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं एसडीआरएफ और ए...
Continue Readingदेहरादून, प्रदेशभर में प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुये विद्यालयों के पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र विस्तृत आगणन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत की जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जायेगा। इसके लिये जनपद व ब्लॉक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुये विद्यालयों की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। उन्होंने माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त विद्याल...
Continue Reading
