Author Posts
Slider

हर शाखा में 5,000 नए खाते, 30 करोड़ डिपॉजिट अनिवार्य: डॉ. धन सिंह रावत

हर शाखा में 5,000 नए खाते, 30 करोड़ डिपॉजिट अनिवार्य, 1 अक्टूबर से ऑनलाइन सदस्यता अभियान” :“सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत   देहरादून,   प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के यूसीएफ भवन में उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लीड बैंक, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों, प्रबंधकों, महाप्रबंधकों (जीएम), जिला प्रबंधकों (डीएम), और प्रबंध निदेशक (एमडी) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बैंक की प्रगति, प्रदर्शन, और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। ब्रांचों को न्यूनतम 5,000 खाते और 30 करोड़ डिपॉजिट का लक्ष्य डॉ. रावत ने सभी बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शाखा में न्यूनतम 5,000 नए खाते खोलना अनिवार्य है। इसके साथ ही, प्रत्येक शाखा में कम से कम 30 करोड़ रुपये का डिपॉजिट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी शाखा प्र...

Continue Reading
राजनीति

देहरादून में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

देहरादून में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। देहरादून, देहरादून जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चकराता विधायक प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।

Continue Reading
उत्तराखंड

प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए प्रशासन की नयी पहल अक्टूबर से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिलाधिकारी का गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन पर जोर पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कार्यक्रम संचालित करने संबंधी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से काउंसलिंग की आवश्यकता और कोचिंग के स्वरूप पर सुझाव लिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। हमारा लक्ष्य है कि प्रतिभाशाली छात्रों को सही दिशा और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोचिंग में केंद्र स्तरीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगी पर...

Continue Reading
उत्तराखंड

पौड़ी : आयुक्त ने में ली मण्डलीय समीक्षा बैठक

जनपदों की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने जतायी नाराज़गी, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश आयुक्त गढ़वाल ने पौड़ी में ली मण्डलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक पौड़ी, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने मण्डल मुख्यालय पौड़ी स्थित विकास भवन सभागार में मण्डलीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों के मुख्य विकास अधिकारी बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिन अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक नहीं की है, वे एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा बैठक में अधूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने पर आयुक्त ने नाराज़गी व्यक्त...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

स्कूलों में 240 दिन चलेगी कक्षाएं

विद्यालयी शिक्षा हेतु पाठ्यचर्या की रूपरेख पारित शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में आयोजित टास्क फोर्स ने दी हरी झंडी अब सूबे के स्कूलों में 240 दिन चलेगी कक्षाएं, परीक्षा के लिये 20 कार्यदिवस तय देहरादून,  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत तैयार राज्य पाठ्यचार्य को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इसके तहत अब प्रदेशभर के विद्यालयों में 240 दिन अनिवार्य रूप से कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक सप्ताह 32 घंटे का शैक्षणिक दिवस आवंटित किया गया है। इसके अलावा परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य हेतु 20 दिन तथा सहशैक्षणिक गतिविधियों व बस्ता रहित दिवसों हेतु 10-10 दिन तय किये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री व राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित सभागार में विद्यालयी शिक्षा हे...

Continue Reading