Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता
Slider

जिलाधिकारी ने ली पीएम जनमन की समीक्षा बैठक

Raath Samachar
March 7, 20250

पौड़ी: प्रधानमंत्री जनजाति महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत नगर निगम कोटद्वार में निवासरत बोक्सा जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिये जाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द शत प्रतिशत कैम्प आयोजित कर सभी बोक्सा जनजाति समुदाय के लोगों को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।

एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बोक्सा जनजाति लोगों के जाति प्रमाण पत्रों की कार्रवाई में तेजी नहीं लाने पर कोटद्वार तहसीलदार का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि उन क्षेत्रों में कैम्प लगाते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिनके आधार कार्ड भूमि पट्टे से संबंधित की कार्रवाई नहीं हुई है उसमें भी तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि बोक्सा जनजाति क्षेत्र में कैम्प लगाकर शेष रह गये लोगों के आयुष्मान कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल संस्थान कोटद्वार के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह में शेष रहे 08 पेयजल कनेक्शनों का कार्य पूर्ण करने को कहा। जिलाधिकारी नगर आयुक्त कोटद्वार को निर्देश दिये कि जिन बोक्सा जनजाति के परिवारों को अभी तक आवास नहीं मिला है उसकी कार्रवाई में तेजी लाएं। इसके अलावा उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारी को कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बोक्सा जनजाति के लोगों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बोक्सा जनजाति क्षेत्र के स्कूलों में होली पर्व से पूर्व होली मिलन कार्यक्रम व विशेष भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कुल 18 स्कूल हैं और अलग-अलग स्कूलों में विशेष भोज का कार्यक्रम रखा जाए। जिलाधिकारी स्वयं भी बोक्सा जनजाति क्षेत्र के एक स्कूल में विशेष भोज कराएंगे।

जनपद क्षेत्रांतर्गत कोटद्वार में पांच वार्डों शिवराजपुर, हल्दूखाता मल्ला, जशोधरपुर, लच्छमपुर व लुथापुर में कुल 1175 बोक्सा जनजाति समुदाय के लोग निवासरत हैं। बैठक में बताया गया कि 1168 लोगों के आधार कार्ड, 979 के आयुष्मान कार्ड, 273 घरों में विद्युत कनेक्शन, 264 घरों में पानी, 89 किसान सम्मान निधि व 283 परिवारों के राशन कार्ड बन चुके हैं। इसके अलावा 283 गैस कनेक्शन, 92 पीएम आवास, 343 बच्चों का स्कूलों के दाखिला, 736 जाति प्रमाण पत्र अन्य मूलभूत सुविधाएं बोक्सा जनजाति के लोगों को दी गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द शत प्रतिशत कैम्प आयोजित कर बोक्सा जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करते हुए पीएमजनमन पोर्टल पर अपलोड कर उसकी आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Previous Post

युवाओं को उद्यम से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को करेंगे पूरा

Next Post

महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के Performance Audit के निर्देश

Related Articles

Slider

200 लोगों ने 84 कुटिया हेरिटेज वॉक में किया प्रतिभाग

Slider

कालिंदी अस्पताल से 3.66 करोड़ की वसूली के लिए कटी आरसी

Slider

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया

Slider

यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश

Slider

देहरादून : सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
  • विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण May 12, 2026
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग र प्राथमिकी दर्ज May 12, 2026
  • कुम्भ मेला-2027 के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति May 12, 2026
  • खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर May 12, 2026
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम May 11, 2026
  • महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न May 11, 2026
  • दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता May 11, 2026
  • जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी का जोर May 11, 2026
  • ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व May 11, 2026
  • मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील May 10, 2026
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति May 8, 2026
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी May 8, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम May 8, 2026
  • “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” May 8, 2026
  • सोमनाथ, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी May 7, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग: CS May 7, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक May 7, 2026
  • हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर May 7, 2026
  • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी May 7, 2026
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश May 6, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश May 6, 2026
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश May 6, 2026
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री May 5, 2026
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री May 5, 2026
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल May 5, 2026
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त May 4, 2026
  • उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश May 4, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत May 3, 2026
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत May 2, 2026
  • गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 02 कुख्यात अपराधी जिला बदर May 2, 2026
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई May 2, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा May 2, 2026
  • सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश May 2, 2026
  • शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत May 2, 2026
  • राज्यपाल ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से की भेंट May 1, 2026
  • डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग May 1, 2026
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट May 1, 2026
  • प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त April 30, 2026
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई April 30, 2026
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित April 30, 2026
  • विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित April 29, 2026
  • एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक April 29, 2026
  • कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय April 29, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar