जनपद में बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ 20 अगस्त से 9 सितम्बर तक चलेंगे शिविर, हर ब्लॉक में होंगे कैंप राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा देने के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल में बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों सहित ग्रामीणों को अधिक से अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर सृजित हो सकें। इसके लिए सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वे तैयार रोस्टर के अनुसार शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाएं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त से 9 सितम्बर 2025 तक जनपद के सभी 15 विकासखण्डों में बैंक शाखा स्तर पर ऋण शिविर आयोजित होंगे। इसमें राज्य...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने गांधी शताब्दी चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे राज्य के पहले आधुनिक जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुनर्वास केन्द्र में संचालित गतिविधि का जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि केन्द्र दिव्यांगजन हेतु समुचित व्यवस्थाए बनाई जाए। साथ ही निर्देशित किया कि केन्द्र का विस्तारीकरण करते हुए फीजियोथेरपी के लिए अलग स्थान बनाया बनाये जिसके लिए केन्द्र के पीछे वाले कक्ष को केन्द्र में समायोजित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय परिसर में केन्द्र के लिए अलग रास्ता रखने के निर्देश दिए केन्द्र की पार्किंग एवं आवागमन के लिए पीआरडी कार्मिक रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया किया केन्द्र समुचित व्यवस्थाएं आधुनिक रहे जिससे केन्द्र में आने वाले दिव्यांगजनों को कोई असुविधा न हो। ...
Continue Readingनिजी चिकित्सालयों की भांति सुविधायुक्त बनेगा जिला चिकित्सालय का एसएनसीयू एसएनसीयू में बैड, मशीन होंगे डबल; स्टॉफ की मौके पर ही स्वीकृति मा0 सीएम के संकल्प से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध एसएनसीयू व आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण; जांची व्यवस्थाएं देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू एंव आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती महिला एवं बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू के लिए 06 अतिरिक्त बैड बढाने, एक्सरेमशीन एवं ऐसेसरिज उपकरण, आदि के लिए स्वीकृति देते हुए तत्काल सुविधांए बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने गांधी चिकित्सालय के लिफ्ट ठीक कराने व एसएनसीयू के लिए समर्पित स्टॉफ रखने के भी निर्देश दिए...
Continue Readingजिलाधिकारी की विशेष पहल पर तहसील दिवस पर लगाए गए विभागीय स्टॉल, 122 लाभान्वित तहसील दिवस बना समाधान व सेवाओं का मंच, लाभार्थियों को मिली राहत आधार कार्ड दिक्कतों पर 22 अगस्त को लगेगा विशेष शिविर पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में विकासखण्ड सभागार एकेश्वर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कुल 40 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही एक दर्जन से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर 122 लोगों को लाभान्वित किया। तहसील दिवस में विभिन्न जनहित से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की गयीं। धर्म सिंह द्वारा पीएम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की सुरक्षा दीवार, पेयजल आपूर्ति तथा अभिभावक-शिक्षक संघ से संबंधित समस्याओं को रखा गया जिस पर जिलाधिकारी ने तहसील दिवस कार्यक्रम के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ स्वयं जाकर नवोदय विद्यालय...
Continue Readingउत्तराखण्ड में जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल – गैरसैंण से शुरू हुआ भूजल पुनर्भरण का नया अध्याय उत्तराखण्ड में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक पहल का आगाज हुआ। विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने स्वामी राम विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सहयोग से “डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइब्रेंट बर्ड ऑफ कोटद्वार के नाम से फोटो संग्रह का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाकर राज्य के जल संकट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा प्रयास है। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि जल संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड ...
Continue Reading
