उत्तराखंड

स्वायत्तशासी संस्थाओं का कार्य प्रभावी हो: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्य-कलापों का प्रभावी ढंग से अनुश्रवण एवं उनके कार्मिकों के अधिष्ठान सम्बन्धी विषयों के समाधान के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि सार्वजनिक उद्यम एवं निगमों को 3 श्रेणियों में बांटा जाए। अच्छा प्रदर्शन कर मुनाफे में रहने वाले सार्वजनिक उपकर्म एवं निगम श्रेणी ‘ए‘ में, औसत प्रदर्शन करने वाले सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों को श्रेणी 'बी' में और निम्न प्रदर्शन करने वाले सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों को ‘सी‘ श्रेणी में रखा जाए। अच्छा प्रदर्शन करने वाले निगम एवं संस्थानों को भत्तों आदि के लिए स्वतंत्रता दी जाएगी एवं अपने स्तर से निर्णय ले सकेंगे। 'बी' और 'सी' श्रेणी के सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम आदि अच्छा प्रदर्शन कर निर्धारित मा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ताकतवर बनायें: महाराज

देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ताकतवर बनायें: महाराज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग सतपुली (पौड़ी)। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत सतपुली के हण्डुल ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सहयोग और शक्ति देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैंण किये विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास

उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधानसभा के विधायक मा0 डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास किये। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वैन को रवाना किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। मा0 मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चैक वितरण किये। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार निरंतर रूप से जनता के हितों में कार्य कर रही है। इस पश्चात उन्होंने 856.31 लाख की लागत से भंडेली -जसपुरखाल- चौखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण के कार्य शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मार्ग पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण किया जायेगा। जिससे क्षेत्र वासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इ...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड,

स्वास्थ्य क्षेत्र में 42 स्वास्थ्य सूचकांकों में राज्य का देशभर में रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत 18 दिसम्बर को दिल्ली में लेंगे अवार्ड देहरादून, 15 दिसम्बर 2023 स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को जे.आर.डी. टाटा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। आगामी 18 दिसम्बर को इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित 7वें जेआरडी टाटा अवार्ड कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इस सम्मान को प्राप्त करेंगे। यह पुरस्कार राज्य को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये दिया जा रहा है, विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को यह सम्मान मिलना अपने आप में गौरव की बात है। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री श्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण, सभी ज़िलाधिकारियों को अलावा की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदेश के समस्त रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने के भी दिये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, इसके दृष्टिगत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री नगर निगम एवं नगर पालिका क्षे...

Continue Reading