Sliderउत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री श्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण, सभी ज़िलाधिकारियों को अलावा की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदेश के समस्त रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने के भी दिये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, इसके दृष्टिगत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री नगर निगम एवं नगर पालिका क्षे...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

“बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी: अग्रवाल

विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा 01 सितम्बर 2022 से शुरू की गई “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के बारहवें और तेहरवें लकी ड्रॉ की घोषणा आॅनलाईन माध्यम से की गई जिसमें अक्टूबर तथा नवम्बर माह में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया। मंत्री ने कहा कि आज का समारोह ऐसे उपभोक्ताओं में से बारहवें और तेहरवें मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं का चयन किये जाने के लिए आयोजित किया गया है, जिनके द्वारा पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को BLIPUK App पर अपलोड किया गया था। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं में “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के प्रति लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में 64828 बिलों को शामिल किया गया जिनका मूल्य 26 करोड़ 50 लाख रूपये है जोकि एक रिकाॅर्ड है। मंत्री ने कहा कि योजना की लोकप्रियता को देखते ...

Continue Reading
उत्तराखंड

कुड़ियालगांव में बहुउद्देश्यीय शिविर, कई लाभार्थियों के बनाए आयुष्मान कार्ड व आभा

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का एन०एच०एम० निदेशक ने किया शुभारम्भ। जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुड़ियालगांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय शिविर का शुभारम्भ निदेशक एन0एच0एम0, भारत सरकार नेहा गर्ग, द्वारा किया गया। शिविर में 50 से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड बनाये गये। विभिन्न विभागों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ स्थानीय लाभार्थियों को दिया गया। यहां आयोजित शिविर में उपस्थिति पात्र लाभार्थियों की सिकल सेल अनीमिया की जांच, गैर संचारी रोगों की जांच, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संदिग्ध रोगियों की बलगम की जांच तथा आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ दिया गया। एन0एच0एम0 निदेशक, भारत सरकार श्रीमती नेहा गर्ग द्वारा सिकल सेल जांच तथा संबंधित डाटा को त्वरित रूप से पोर्टल पर दर...

Continue Reading
उत्तराखंडराजनीति

वन मंत्री ने की अवैध कब्जा जमीनों की समीक्षा

प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा भवन स्थित सभागार कक्ष में राज्य में अवैध रूप से काबिज विभिन्न श्रेणी के लोगों के सम्बन्ध में समिति के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहीं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ग ’3क’ तथा वर्ग ’4’ में सम्मिलित श्रेणी की जमीनों पर पूर्व में सरकारों द्वारा नियमित्तीकरण का निर्णय लिया गया था जिसकी समयावधि पूर्ण हो चुकी है जिसको बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई तथा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है जिसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि अन्य श्रेणी की जमीनों के सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को इस पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था किन्तु सिर्फ तीन ही जिलाधिकारियों द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, इस सम्बन्ध में आज की बैठक में जिलाधि...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

डॉ0 धन सिंह रावत ने क्षेत्र में किए कई विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण

विद्यालयों को शिक्षा के लिए बेहतर तो बनाना ही है साथ ही उन्हें सुंदर भी बनाना हैः डॉ0 धन सिंह रावत  शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधानसभा के विधायक  डॉ0 धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा के चार दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किये। उन्होंने 67.45 लाख की लागत से चाकीसैंण-जाख मोटर मार्ग व 218.65 लाख की लागत से चाकीसैंण-मरखोला-बांजकोट मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास किया।       मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाकीसैंण के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि विद्यालयों को शिक्षा के लिए बेहतर तो बनाना ही है साथ ही विद्यालयों को सुंदर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को ओर बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने वहां उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य को हासिल करना है त...

Continue Reading