विकासखंड नैनीडांडा की बीडीसी बैठक में जंगली जानवरों की दहशत से निजात की मांग सदस्यों ने प्रमुखता से उठाई। बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में लगभग 60 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 20 शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रस्तुत की गई है। नैनीडांडा बीडीसी बैठक में अधिकतर शिक्षा, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, जंगली-जानवरों से निजात दिलाने सहित अन्य शिकायतें आयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना की तैयारी के साथ आएं। उन्होंने अगली बैठक में अधिकारियों को स्वयं प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो समस्याएँ स्थानीय लोगों द्वारा रखी गयी हैं...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर है। पीएम मोदी सुबह-सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे। जहां वे जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे। लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं। ये माना जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे के बाद अब जागेश्वर धाम की तस्वीर बदल जाएगी। इसे भी केदारनाथ के तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
Continue Readingदेहरादून/पिथौरागढ़़। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा आगमन के दौरान प्रदेश को 4200 करोड़ की परियोजनाओं की बड़ी सौगात देकर सिद्ध कर दिया है कि वास्तव में आने वाला दशक उत्तराखंड का ही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ और अल्मोड़ा आगमन पर प्रदेश को 4200 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का पहले से ही देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड से जुड़ाव और -शुरुआती सफर को याद करते हुए कई बार यहां के आध्यात्मिक स्थलों का जिक्र किया है। उत्तराखंड के प्रति उनका अटूट स्नेह इस बात का प्रमाण है कि वह समय-ंउचयसमय पर अपने संबोधन में कई बार कह चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री न...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर वायुयान लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट,साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह उत्तराखण्ड दौरा देवभूमि के विकास को और गति देने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को भी वैश्विक स्तर पर नई...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयुष्मान भवः योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर आयुष्मान राजस्व ग्राम बनाए जाने के सम्बन्ध कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में आयुष्मान भवः योजना के अन्तर्गत 68 प्रतिशत् लोगों के आभा आईडी बनाए जा चुके तथा इस कार्य की अवधि दिसम्बर माह तक बढा दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकासखण्डवार योजना बनाते हुए ग्रामसभावार शिविर का आयोजन करते हुए योजना से लाभार्थियों को आच्छादित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को आभा आईडी आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही अंगदान करने हेतु जागरूक करें। इस कार्य के लिए निजी चिकित्सालयों से भी लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग लें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकार...
Continue Reading
