टिहरी: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर, चंबा और टिहरी द्वारा अपने अपने क्षेत्रांतर्गत के वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों को निर्धारित प्रारूप में अनुसूचित जनजाति और परंपरागत वनवासी अधिनियम के अंतर्गत बैठक कर कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर हेतु प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा एफ.आर.सी. की बैठक व ग्राम सभा की बैठक के प्रस्तावों को जांचा गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी धियाकोटी क्यार्दा की चजी तक मिसिंग लिंक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत खम्बाखाल से सिलोडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में कुसरैला-बकरोटी मोटर मार्ग के अ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य से संबंधित लगभग 182 करोड़ रूपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 124.10 करोड़ की लागत से दून मेडिकल कॉलेज में 500 शैय्या के नवीन ब्लॉक का निर्माण, रूद्रप्रयाग में 20.38 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 18.80 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण एवं हल्द्वानी (नैनीताल) में 19.48 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जोशीमठ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। प्रदेश को स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के लिए केन्...
Continue Readingकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में राज्य की 95 संयुक्त सहकारी खेती, 95 जन सुविधा केन्द्र, 95 जन औषधी केन्द्र एवं राज्य की समस्त बहुद्देशीय सहकारी समितियों में पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को सम्मानित भी किया गया। दीनदयाल उपाध्यया किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को बिना ब्याज के ऋण का चेक वितरण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, संयुक्त सहकारी खेती एवं पैक्स कम्यूटरीकरण पर आधारित डाक्यूमेंटरी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अक्टूबर 2021 में समग्र भारत में पैक्स के कम्पयूटराईजेशन का कार्य उत्तराखण्ड में शुरू हुआ था। आज 17...
Continue Readingपौड़ी आगामी माह 25 अप्रैल से शुरु होने जा रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रांतर्गत 23 किलोमीटर के यात्रा मार्ग पर 15 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों निर्देश दिये कि वे 15 अप्रैल तक जनपद क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग के विभिन्न पढावों पर पेयजल, सीसीटीवी, शौचालय, साईन बोर्ड, स्ट्रीट लाईट, पार्किंग व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए आगामी 15 अप्रैल से श्रीनगर में फेसिलीटेशन सेन्टर व पुलिस कन्ट्रोल रुम सक्रिय होगा। उन्होने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि एनआईटी पार्किंग श्रीनगर, पाई...
Continue Readingटिहरी जिला पंचायत सभागार बौराड़ी नई टिहरी में अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण की अध्यक्षता में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक आयोजित की गई। मा. अध्यक्ष श्रीमती सजवाण ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सदन में आये विकास कार्यों से संबंधित शिकायती प्रकरणों का निस्तारण समयान्तर्गत हो। उनके द्वारा अधिकारियों को बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होना को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिये जाने के तहत आधारभूत संरचना मंे सहयोग करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में रेडियोलॉसिट की व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई। आंगनवाड़ी केन्द्रों के आधारभूत संरचना में सहयोग करने के विषय पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन आपदा से क्षतिग्रस्त है, उन्हें मनरेगा में प्रस्तावित कर सकते हैं। वहीं जिलाधिक...
Continue Reading
