- आशा सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री ने की आशा कार्यकत्रियों के कार्यों की प्रशंसा - संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में आशाओं के कार्य को सराहा राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ आशाओं को दिये जायेंगे अवार्ड देहरादून, 21 मार्च 2023 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की ओर से जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटर्स, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया। सम्मेलन का शुभारम्भ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, नगर निगम देहरादून के मेयर श्री सुनील उनियाल, क्षेत्रीय विधायक श्री खजानदास, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ0 विनीता शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मु...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
शासन के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक प्रदेशभर में चैत्र नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्री को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाना है जिसके लिए जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद के प्रसिद्ध व सिद्धपीठ मंदिरों में चैत्र महानवरात्र कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विकास खंड जखोली के अंतर्गत सिद्धपीठ मठियाणा देवी मंदिर में, विकास खंड अगस्त्यमुनि के हरियाली देवी मंदिर तथा विकास खंड ऊखीमठ ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। यहाँ पर भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, वनाग्नि आदि प्राकृतिक आपदाएं घटित होती रहती हैं, जिससे अत्यधिक जन-धन की हानि होना स्वाभाविक है। इन आपदाओं से निपटने का एक ही उपाय है ‘‘प्रोएक्टिव अप्रोच’’ (पूर्व तैयारी)। केवल ‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ द्वारा ही आपदाओं के प्रकोप को न्यूनतम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाओं के साथ-साथ भूकम्प हमारे प्रदेश के लिये बहुत बड़ा खतरा है, इस तरह की आपदाओं से बचने के लिए आपदा से पूर्व चेतावनी के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में इन विषयों पर गहनत...
Continue Readingजन समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान। योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर दिया जाए ध्यान- मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की होगी तीन माह में समीक्षा। विधायकगणों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की जो समस्याएं रखी जा रही हैं, उनका अधिकारी शीघ्रता से समाधान करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि सामान्य प्रक्रिया के तहत चलने वाले कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में क्षेत्रों की छोटी समस्याएं न आयें, इनका निदान जिलाधिकारी जनपद स्तर पर यथाशीघ्र करें। विधायकगणों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्रों के जो कार्य प्राथमिकता पर रखे गये हैं, उनमें अनावश्यक विलंब न हो। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के गतिमान कार्यों एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को द...
Continue Readingरुद्रप्रयाग 16 मार्च, 2023 ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आर.एंड आर. प्लान मद के अंतर्गत प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थओं के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आर.एंड आर. प्लान मद के अंतर्गत जो भी योजनाओं के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावित परिवारों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं...
Continue Reading
