Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

युवा नशे को दृढ़ता से कहें ना: सीएम

  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला कारागार, सुद्धोवाला देहरादून में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ करते हुए प्रदेशवासियों विशेषकर राज्य के युवाओं का आह्वान किया है कि उत्तराखण्ड सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प सिद्धि के लिए सरकार के साथ ही समाज, युवाओं, एनजीओं, सेलिब्रिटिज, सफल लोगों व विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा। सरकार के इस अभियान को महाअभियान बनाना है। इस जन अभियान में प्रत्येक उत्तराखण्डवासी का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि युवा किसी भी प्रकार के नशे को दृढ़ता से ना कहें तथा अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला कारागर में नवनिर्मित बेकरी यूनिट का लोकापर्ण किया। उन्होंने जिला कारागार में...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की पहल पर जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग से माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर तक रोगियों को लाने व ले जाने हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ हो गया। बुधवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रोगियों हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क परिवहन सेवा शुरू होने से रोगियों को राहत मिल पाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि यह निःशुल्क परिवहन सेवा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग व माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर के मध्य रोगियों को लाने व ले जाने हेतु संचालित की जा रही है, बताया कि यह सेवा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास रुद्रप्रयाग द्वारा वित्त पोषित है। उक्त निःशुल्क परिवहन सेवा की पहली ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान

रुद्रप्रयाग बसुकेदार तहसील भवन निर्माण हेतु 10 वर्षों से चिन्हित की गई भूमि पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने एवं समस्या का समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया गया। ज्ञातव्य है कि तहसील बसुकेदार कार्यालय के निर्माण हेतु 2 स्थानों जिसमें तिलोधार एवं दालसिंगी घसरोड़ा तोक में भूमि चयन की गई है किन्तु क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने के कारण तहसील कार्यालय बनाए जाने के लिए भूमि का चयन नहीं किया जा सका जिसके मध्यनजर जिलाधिकारी ने आज बसुकेदार तहसील कार्यालय हेतु दोनों स्थानों पर चिन्हित की गई भूमि का क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा बसुकेदार तहसील परिसर में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबं...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी प्रथम

कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। नाम बदलने के बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की यह। पहली परेड थी, जिसमे उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से इतिहास में उत्तराखंड राज्य का नाम दर्ज हो गया है। सीएम ने दी बधाई, हम सभी के लिए गौरव का पल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मिक मान्यता है। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा अपनी सांस्कृ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी

टिहरी मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर लगभग 08 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनता दरबार में अनुपस्थित अधिशासी अभियन्ता जल निगम टिहरी एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी का स्पष्टीकरण तलब किया गया। जबकि उप राजस्व अधिकारी सिंचाई खण्ड पुर्नवास टिहरी का लोगों को भ्रमित किये जाने की शिकायत पर स्पष्टीकरण तलब किया गया। जनता दरबार में रामचन्द्र ग्राम कोटीखस ने अनुसूचित ग्राम चैंरियाधार में पेयजल लाईन निर्माण में अवरोध उत्पन्न किये जाने की शिकायत की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता जल निगम टिहरी को प्रकरण पर नियमानुसार जांच कर यथोचित विधिसम्मत का...

Continue Reading