जनपद के विकासखण्ड खिर्सू में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 $ आयुवर्ग में लक्ष्य लाभार्थियों के सापेक्ष 100 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज का टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है। विकासखण्ड खिर्सू में 29 हजार 374 पात्र लाभार्थियों के सापेक्ष 37 हजार 076 लाभार्थियों को टीकाकरण कर प्रतिरक्षित किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिषत से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जी.एस. तालियान द्वारा जानकारी दी गयी है कि टीकाकरण लक्ष्य पूर्ण करने में खिर्सू एवं अधीनस्थ चिकित्सा इकाइयों में कार्यरत कर्मियां द्वारा अपने कार्यदायित्वों का सत्यनिश्ठा से निर्वहन किया गया है, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू में कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है, यदि ब्लाक के अर्न्तगत कोई लाभार्थी टीकाकरण की प्रथम डोज से वंचित रह गया हो तो हैल्पलाइन न0 7817907918 पर कॉल करने क...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
पौड़ीः जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार पौड़ी में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनमानस को कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं सहित अन्य की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करते समय नेहरू युवा केंद्र के सदस्य टोपी तथा टीशर्ट पहनना सुनिश्चित करें, जिससे सदस्यों की अलग से पहचान हो सके। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त संचालित योजनाओं को एक बुकलेट में छपवाना सुनिश्चित करें तथा नेहरु युवा केंद्र को उपलब्ध कराएं। जिससे नेहरू युवा केंद्र हर गांव में बुकलेट वितरित कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दे सकेंगे। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को न...
Continue Readingदेहरादूनः जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने सीईओ स्मार्ट सिटी का भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने उपरान्त उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों हेतु खोदी गई सड़कों जहां कार्य गतिमान है वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाते तथा जंहा कार्य पूर्ण हो चुका है ऐसे स्थानों पर सड़क समतलीकरण करते हुए गड्डा मुक्त बनाने के भी निर्देश दिये।
Continue Readingदेहरादूनः शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं वाहनों पर कोविड प्रोटोकॉल का परिपालन आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र रावत ने जनपद के तहसील चैक, घंटाघर, सहस्त्रधारा क्रासिंग पर संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा इस दौरान आरटीओ की टीम, सीपीयू एवं स्थानीय पुलिस द्वारा ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नो पार्किंग, क्षमता अधिक सवारी तथा वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग न करने वालों पर चालान की कार्यवाही की गई । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम सहस्त्रधारा क्रासिंग पर यातायात का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने पाया कि कई लोग बिना मास्क एवं बिना हेलमेट के चल रहे थे तथा कई लोगों द्वारा वाहनों की सीट बैल्ट नहीं लगाई गई है, जिस पर सम्बन्धित वाहन चालकों के चालान के साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्...
Continue Readingथलीसैण क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों की धूम, मुलाकात को उमड़ रहे गांव के गांव
प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के तीन दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण के आवासीय परिसर का 254.7 लाख की लागत से बनाया गया आवास का लोकार्पण किया। मा. मंत्री जी ने ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आवास आवंटन से संबंधित चेक वितरित किये। साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत धनराशि के चेक भी वितरित किए। तत्पश्चात मा. मंत्री जी ने थलीसैंण मंडल कार्यसमिति की बैठक में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि बेरोजगार लोग अपने ही घर में रहकर स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी ...
Continue Reading
