राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की भर्ती विज्ञप्ति रंग ला रही है विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल देहरादून, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इसके लिये भर्ती विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण को लेकर खासी संजीदा है। सरकार आम लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये न सिर्फ आधुनिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कर...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन पौड़ी गढ़वाल 07 नवंबर, 2025: राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पैडुल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी, पौड़ी आशा रावत व उपस्थित गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान पैडुल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें शिक्षा एवं स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त बनाना ह...
Continue Readingप्रकृति के सान्निध्य में बच्चों ने समझा पक्षियों की पहचान करना पर्यटन विभाग के तत्वावधान में खिर्सू क्षेत्र में आयोजित हुआ बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम पौड़ी: पर्यटन विभाग के तत्वावधान में विकासखंड खिर्सू के आसपास के हरे-भरे जंगलों में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 40 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सुबह की सुनहरी धूप और जंगल की हरियाली के बीच बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बर्ड प्रशिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों को विभिन्न पक्षियों की पहचान, उनकी आवाज़, उड़ान की शैली और पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियाँ पायी जाती हैं, जिनमें कई दुर्लभ और प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जिज्ञासा और संवेदनशीलता विकसित करना पर्यावरण संरक्षण की दिश...
Continue Readingबच्चों में 24 घंटे में 20 मिनट पढ़ने की आदत विकसित करने का जिलाधिकारी का आह्वान शिक्षा, संस्कृति और साहित्य का संगम : साहित्यिक इच्छाशक्ति और जिला प्रशासन के विज़न से पौड़ी में नयी चेतना पौड़ी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत जनपद के 50 राजकीय इण्टर कॉलेजों के पुस्तकालयों हेतु हिन्दी साहित्य की पुस्तकों के वितरण के अवसर पर अटल आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज पौड़ी में पुस्तक वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रा.इ.का. पौड़ी नगर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद के प्रख्यात साहित्यकारों नागेन्द्र सिंह कठैत, गणेश खुगशाल (गणी), वीरेन्द्र खंकरियाल एवं सं...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार “बिल लाओ, ईनाम पाओ” से बढ़ा राजस्व और कर अनुपालन उपभोक्ता जागरूकता व जनभागीदारी का प्रतीक बनी योजना प्रदेश में यह योजना अभी जारी रहेगी- मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना राज्य में जारी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...
Continue Reading
