देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन/ जनसुनवाई मे 76 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त जलसंस्थान, एमडीडीए, नगर निगम आपसी विवाद, वरिष्ठ नागरिकों आदि से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देेशित किया जनता दर्शन/जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, साथ जिन शिकायतों के निस्तारण पर संयुक्त रिपोर्ट मांगी गई है सम्बन्धित अधिकारी समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन/जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं मॉनिटिरिंग हेतु डिजिटल सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे से ज्ञात रहेगा कि कौन सी शिकायत किस अधिकारी के पास है तथा कितने समय से ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा करते हुए रेखीय विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल सम्पादन एवं सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस को देवभूमि रजत उत्सव के रूप में राज्य स्थापना दिवस समारोह को 07 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने हेतु निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से कार्य करें तथा जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है वह समयबद्ध अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। साथ ही निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्य...
Continue Reading108 आपातकालीन सेवा की जवाबदेही होगी तय : डॉ. धन िंसंह रावत रिस्पॉस टाइम पर न पहुंचने पर लगेगी पैनाल्टी, बैकअप में रहेंगी गाडियां क्रिटिकल मरीजों को सीधे रैफर्ड अस्पताल तक पहुंचायेगी एम्बुलेंस देहरादून, अल्मोड़ा में हुये बस हादसे के मध्यनज़र आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों की भी जवाबदेही तय की जायेगी। किसी भी दुर्घटना के बाद मौके पर तय समय सीमा के अंतर्गत न पहुंचने वाले 108 एम्बुलेंस वाहनों पर पैनाल्टी भी लगाई जायेगी। कुछ एम्बुलेंस को बैकअप में भी रखा जायेगा। गम्भीर मरीजों को एम्बुलेंस सीधे रैफर्ड अस्पताल में पहुंचायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की स...
Continue Readingएम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सड़क हादसे में घायल लोगों का जाना हालचाल एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही देहरादून, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. रावत ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉ. रावत ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।
Continue Readingराज्य के स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच हुआ एमओयू। स्थानीय आजीविका बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेगा यह समझौता- सीएम इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का है अनुमान । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य समझौता किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत आईटीबीपी की उत्तराखण्ड में तैनात वाहिनी के लिए स्थानीय उत्पादों जिन्दा बकरी/भेड़, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए किये गये समझौता ज्ञापन पर उत्तराखण्ड शासन से सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम और आईटीबीपी से आईजी श्री संजय गुंज्याल ने हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समझौते से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ेगी, उन्हें लगेगा कि किसी न किसी रूप मे...
Continue Reading
