उत्तराखंड

जल निकायों से अतिक्रमण हटाएं – मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से राहत और पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित करें – CM धामी का सख्त निर्देश नैनीताल लोअर मॉल रोड और बागेश्वर पुलों की क्षति पर जल्द कार्यवाही होगी – मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश " लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी" – CM धामी ने जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश एक माह में सड़कों का पैचवर्क पूरा करें, जल निकायों से अतिक्रमण हटाएं – मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर घटिया हॉटमिक्स कार्य: ठेकेदार और अधिकारी होंगे जवाबदेह लालकुआं, बिंदुखत्ता, गोला नदी जैसे क्षेत्रों के स्थाई समाधान को लेकर DPR तैयार जलभराव से जलजनित रोगों की आशंका: स्वास्थ्य विभाग को तत्काल तैयारी के निर्देश आपदा से नुकसान अब नहीं रहेगा नजरअंदाज़ – सड़कों, पुलों, जल निकायों पर CM की पैनी नज़र रिलीफ वर्क में दिखेगी रफ्तार – 443 करोड़ की क्षति के बाद अब ‘रिलीफ मिशन’ ...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने जाना जनसमस्याओं का हाल

पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल की सभी तहसीलों में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की कई अन्य तहसीलों के साथ ही तहसील पौड़ी एवं श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता एवं समयबद्धता से सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें त्वरित रूप से हल करने का एक सशक्त मंच है। सरकार का दायित्व है कि हर व्यक्ति को समय पर समाधान मिले और किसी की भी उपेक्षा न हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं का समाधान तहसील स्तर पर ही किया जाए ताकि जनता को मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। तहसील पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र एवं केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहाँ की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए तथा स्थानीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, पुलों एवं सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे आमजन के जीवन पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र चालू किया जाए, सुरक्षित पेयजल व बिजली की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन व प्रशासन की टीम निरंतर फील्ड में सक्रिय है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राहत, बचाव व पुनर्वास कार...

Continue Reading
उत्तराखंड

कल्जीखाल में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण

कल्जीखाल में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण का हुआ समापन 60 प्रगतिशील महिला कृषकों ने लिया प्रशिक्षण पौड़ी: विकास खंड कल्जीखाल में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन योग्यता स्वायत सहकारिता, श्रद्धा सीएलएफ दिवई एवं लक्ष्य एसआरसी दिवई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे महिला कृषकों को कृषि से हो रहे लाभों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 60 प्रगतिशील महिला कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किये। विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण में कृषकों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, उससे निपटने के उपाय, जैविक खेती, जैविक खाद व कीटनाशक, भूपरिष्करण और जलवायु आधारित बीज संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। किसानों को वीड...

Continue Reading
उत्तराखंड

आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इन्वेस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल

देहरादून: मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रहे है। गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं के साथ ही जिले स्तर पर उपलब्ध संशाधनों से आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी विशेष जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद में सक्रिय राइफल क्लब फंड से मंगलवार को 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.35 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए। पति की अकस्मात मृत्यु के बाद धर्मपुर निवासी मीनाक्षी रतूड़ी के सामने अपने बच्चों की फीस जमा करने का आर्थिक संकट खडा हो गया था। फीस जमा न होने पर स्कूल बच्चों का नाम काट रहा था। आर्थिक और मानसिक तौर पर परेशान मीनाक्षी का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने असहाय महिला को राइफल क्लब से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान...

Continue Reading