उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी

शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी दिल्ली व आंध्र प्रदेश में शिक्षा से जुड़ी सफल योजनाओं का करेंगे अध्ययन देहरादून, 24 फरवरी 2026 सूबे के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधायकों व संबंधित विभागीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राज्यों में एक्सपोजर विजिट पर जायेगा। अध्ययन भ्रमण के तहत दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा जबकि आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न सफल योजनाओं एवं नवाचारों का अध्ययन किया जायेगा, ताकि भविष्य में प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योजनाओं को लागू किया जा सके। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास को लेकर निंरतर प्रयासरत है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को केन्द्र में रखकर ...

Continue Reading
उत्तराखंड

इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे

पौड़ी: नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अब एक प्रभावी और तेज पहल शुरू की गयी है। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के लिए अब इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है। यह एक रेडी-टू-यूज़ कोल्ड मिक्स मटेरियल है, जिसे गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे गड्ढों की मरम्मत बेहद कम समय में हो जाती है। ख़ास बात यह है कि मरम्मत के तुरंत बाद ही यातायात सुचारु रूप से चालू हो जाता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। दरअसल, यह पहल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब धरातल पर उतारी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

CM व शिक्षा मंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक...

Continue Reading
उत्तराखंड

सूबे में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां: डॉ धन सिंह रावत

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश में 643 नई बहुउद्देश्यीय पैक्स (PACS) समितियों का गठन, सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण योजना, तीन नई राष्ट्रीय सहकारी समितियों, एनसीईआरटी की गतिविधियों में राज्य की भागीदारी, तथा फरवरी माह में गुजरात में प्रस्तावित सहकारिता सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुजरात में प्रस्तावित सहकारिता सम्मेलन के सभी कार्य बिंदुओं पर समयबद्ध ढंग से तैयारियाँ पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को पारदर्शी, सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों क...

Continue Reading
उत्तराखंड

Workshop: एबीडीएम के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली

  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई एबीडीएम कार्यशाला देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की पहल पर दून मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने लाभार्थियों को एबीडीएम के महत्व, स्कैन एंड शेयर की जानकारियों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने कहा कि एनएचए की गाइड लाइन के अनुरूप व राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों पर प्रदेश में एबीडीएम के शत प्रतिशत आच्छादन के साथ ही जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस में शत प्रतिशत आभा आईडी, एचपीआर (हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री), व एचएफआर (हेल्थ फेसिलिटी रजिस्ट्री) बनाई जानी हैं। डिजिटल सुविध...

Continue Reading