उत्तराखंड

मानसून सीजन में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करें: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ पौध रोपण व सफाई अभियान चलाया विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत राप्रावि गाडका महर गांव में किया पौध रोपण व सफाई अभियान चलाया पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़कामहर गांव में ग्रामीणों के साथ पौध रोपण व स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि मानसून सीजन में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें। जिलाधिकारी ने गुरियाल, सीट्रस व बांज के पौधे का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पौध रोपण से न केवल हमारे पर्यावरण को फायदा होता है, बल्कि यह हमें स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने कहा कि पृथ्वी पर धीरे-धीरे जंगल कम होते जा रहे हैं और जंगलों का कटान बहुत तेजी से होता जा रहा है। कहा कि भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए भा...

Continue Reading
उत्तराखंड

गुणात्मक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर दे ध्यानः सीएम धामी

शिक्षा प्रणाली में हो गुणात्मक सुधार, विद्यार्थी केंद्रित हो शिक्षा व्यवस्था-मुख्यमंत्री शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार के साथ शिक्षा व्यवस्था को विद्यार्थी केन्द्रित बनाया जाए। गुणात्मक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और स्कूलों से बालिकाओं के ड्रॉप आउट को कम करने के लिए आवासीय छात्रावासों को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। बच्चों के स्कूल बैग का बोझ कम किया जाए। सप्ताह में बस्ता मुक्त दिवस पर विद्यार्थियों को नैतिकता पर आधारित शिक्षा प्रदान की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। समीक्षा के दौरान सचिव शिक्षा द्वारा शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही विभिन्न कठिनाइयों तथा शिक्षा विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए बनाई जा रही नीति के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य...

Continue Reading
उत्तराखंड

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत जनपद से 57 आवेदन पत्र ऑनलाइन हुए प्राप्त

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई आयोजित नंदा गौरा योजना के अंतर्गत जनपद से 57 आवेदन पत्र ऑनलाइन हुए प्राप्त रुद्रप्रयाग,नंदा गौरा योजना के अंतर्गत प्रत्येक शिशु के जन्म पर 11 हजार की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों को चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नंदा गौरा योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बाल विवाह रोकना, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करना, सामाजिक असमान...

Continue Reading
उत्तराखंड

जनपदों में निजी पैथोलॉजी लैब्स की जांच करेंगे सीएमओ

देहरादून,राज्य में अवैध ढंग से चल रहे पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दे दिये गये हैं। विशेष रूप से मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल तथा ऊधमसिंह नगर में मानकों के विपरीत संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में जांच के नाम पर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिये प्रदेशभर में निजी पैथोलॉजी लैब्स का सत्यापन किया जायेगा। डा. रावत ने कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से अवैध पैथोलॉजी लैब संचालन की शिकायतें मिली हैं। शिकायतकर्ताओं ने जिन तथ्यों को सामने रखा है वह मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंताजनक है। डा. रावत ने बताया कि अनाधिकृत रूप...

Continue Reading
उत्तराखंड

जल जनित रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण पर समीक्षा बैठक

मॉनसून के दृष्टिगत डेंगू, मलेरिया रोकथाम हेतु एनएचएम मिशन निदेशक ने दिए दिशा-निर्देश - जल जनित रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित - समस्त चिकित्सालयों में डेंगू संबंधित औषधियां व आवश्यक सामाग्रियां हों उपलब्ध: स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक देहरादून, प्रदेश में आगामी महीनों में वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला तथा समीक्षा बैठक का आयोजन स्वास्ति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मिशन निदेशक द्वारा बैठक में सभी जनपदों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों में समस्त डेंगू संबंधित औषधियां, मछरदानी, जांच किट एवं अन्य सामग्रियों का समयान्तर्गत क्रय कर लिया जाए। मिशन निदेशक ने यह भी निर्देश दि...

Continue Reading