बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत जितोली में ‘आंगन-मिलन सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, माताओं-बहनों एवं ग्रामीणों से किया संवाद पौड़ी/देहरादून, सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड पाबो के जितोली, सांकरसैंण, चिपलघाट सहित विभिन्न दूरस्थ गांवों का पैदल जनसम्पर्क कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया साथ ही बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं को भी सुना। डॉ. रावत ने जितोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित ‘आंगन-मिलन सेवा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी के...
Continue ReadingCategory: युवा जगत/ शिक्षा
छात्रसंघ चुनावों में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए आरक्षित शासन ने पत्र जारी कर राज्य विश्वविद्यालयों को दिये निर्देश वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नई आरक्षण व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव देहरादून, 18 सितम्बर 2026 प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर दी गई है। इस संबंध में शासन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्रसंघ प्रतिनिधित्व व्यवस्था में संशोधन के निर्देश जारी कर दिये हैं। सचिव उच्च शिक्षा डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की ओर से जारी पत्र के तहत सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्रसंघ संविधान में छात्र प्रतिनिधित्व ढांचे में संशोधन कर छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संशोधित व्यवस्था को इसी शैक्षणिक सत्र से लागू करते ह...
Continue Readingविधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गुरु रामराय स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर हुआ आयोजित पौड़ी' 08 सितंबर, 2026: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर श्री गुरु रामराय स्कूल पौड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल एवं जिला परिवीक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ ही उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार, विधिक साक्षरता, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन...
Continue Readingबनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, ...
Continue Readingराज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक में लिये गये कई अहम निर्णय बैठक में आधा दर्जन कार्यक्रमों पर विभाग ने दिया प्रस्तुतिकरण देहरादून, सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये तथा 12वीं बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन दिया गया। उच्च शिक्षा के अंतर्गत एनईपी-2020 के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने की सहमति बनी। इसके अलावा देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय माॅडल अधिनियम एवं समर्थ पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये उ...
Continue Reading
