युवा जगत/ शिक्षाराजनीति

युवाओं के सपनो और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता बर्दास्त नहीं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम युवाओं के सपनो और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा, उसे उम्र कैद और 10 साल की सजा दी जाएगी। साथ ही संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर कौन हमारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करना चाहता है। ये प्रश्न हम सभी के मस्तिष्क में है। हमे इनका उत्तर ढूंढना होगा। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर आज तक नकल माफिया की गर्दन पर हाथ क्यों नही डाला गया। मैं जानता था कि नकल माफिया के खिलाफ कार्यवाही के फैसले के बाद हमे डराने की कोशिश की जायेगी। मैं पूछता हूं कि किसकी सरकार में आरोपी जेल भेजे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने से पहले लोग कह रहे थे की, वहां मत जाइए, वहां आपका विरोध होगा। उन्होंने कहा कि मैंने कार्यक्रम में आने का निर्णय लिया, अगर को...

Continue Reading
Sliderराजनीति

डॉ0 धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

डॉ0 धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात चार धाम यात्रा के लिये अलग से बजट की रखी मांग ऊधमसिंह नगर में एम्स सैटालाइट सेंटर के उद्घाटन को किया आमंत्रित देहरादून/नई दिल्ली, सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया से मुलाकात कर आगामी चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये अतिरिक्त धनराशि की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुये राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गों पर सुपर स्पेशसिलिटी हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है, ताकि गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब तथा मानसरोवर यात्राओं पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को विषेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि उत्त...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षाराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा से लौटे राजपाल का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

पौड़ीः कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो गई है। इस यात्रा में शामिल रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर की यात्रा पूरी करके सतपुली पहुँचे तो यहां काँग्रेसजनो ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर भ्रमण में भी आम लोगों ने उनका अभिवादन यिका। जोरदार नारों के साथ पूरे नगर में भव्य रैली निकाली गई। इस स्वागत कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने देश के लोगो को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। कहा कि कां्रग्रेस की हमेशा से ही सभी लोगो को साथ लेकर चलने की जो परम्परा रही है उसको बल मिला है। अब इस यात्रा की तर्ज़ पर “हाथ से हाथ जोड़ो“कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होना है उसका भी शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष अरूणोदय बिष्ट, पंकज पोखरियाल, विकास रावत, ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की मुहिम को साकार बनाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है। बताया कि अभियान के शुभारंभ दिवस पर विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलणी में विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए कुष्ठ रोग के लक्षण, कुष्ठ रोग को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांति, कुष्ठ रोग के उपचार व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक में देवभूमि उत्तराख...

Continue Reading
Sliderअपराधराजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन

ओडिशा से एक दुखद खबर आई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। बता दें कि गत रविवार की दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने किया। कार्यक्रम में शामिल होने गांधी चौक पहुंचे नब दास जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, एएसआई ने उन पर फायरिंग कर दी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात नबा दास के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर लाया गया।  

Continue Reading