मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा देहरादून में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने श्री पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सम्पूर्ण जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चम्वावत की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उन्होंने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हांसिल की। उन्होंने उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लान...
Continue ReadingCategory: राजनीति
चंपावतः रिकार्ड मतों से जीते धामी, कांग्रेस समेत सभी की जमानत जब्त चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकार्ड 54121 के रिकार्ड मतों से जीत लिया है। धामी को 57268 वोट जबकि कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी 3147 मत मिले। अन्य दो प्रत्याशी 500 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
Continue Readingराज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के दिशा निर्देशन पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद के उपचुनाव में 04 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया था। रिटर्निंग ऑफिसर/तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि नामांकन पात्रों की जांच की गई जिसमें सभी उम्मीदवारों के दस्तावेज सही पाये गए हैं जिसमे से एक उम्मीदवार द्वारा आज नाम वापस लिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर/तहसीलदार कहा कि उम्मीदवार दलीप, योगेश, अजयपाल सिंह, गौरव कुमार के नामांकन पत्रों की जांच की गयी । उन्होंने बताया कि आज एक उम्मीदवार योगेश ने उपचुनाव से नाम वापस की है। जिससे अब 03 प्रत्याशी ही उम्मीदवारी कर रहे हैं। तीनों उम्मीदवारों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 12 जून को मतदान तथा 14 जून, 2022 को मतगणना की जाएगी। साथ ही उपचुनाव की सभी औपचारिकताएं तहसील कार्यालय पौड़ी में पूर्ण की जा रही हैं।
Continue Readingस्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विद्यायलों तथा कार्यालयों में जागरूक कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तथा कार्यालयों में कार्मिकों को शपथ भी दिलाई गयी। इसी कार्यक्रम के तहत आज रथुवाढ़ाब के जिला सहकारी बैंक, ग्रामसभा कुमालड़ी, राजकीय माध्यमिक कुमालडी तथा ग्रामसभा कठुली में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा तंबाकू नियंत्रण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, ग्राम सभाओं, विद्यालयों में प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर व बैनर वितरित किये गए। साथ ही तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गयी।
Continue Readingकोटद्वार के कलालघाटी में स्थित एवीएन स्कूल में शिक्षा के विकास एवं शिक्षकों की भागीदारी पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गयाद्य गोष्ठी का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत रूप से कियाद्य इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। एवीएन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी भूषण का स्कूल प्रबंधन द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गयाद्यइस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा शिक्षा के विकास विषय पर अपने विचार रखे गएद्य इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावकों ओर शिक्षकों का मार्गदर्शन बच्चों के जीवन जीने की शैली को बहुत हद तक प्रभावित करता है।शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता...
Continue Reading
